
कार तोड़ी, बाइक सवार को पीटा, स्कॉर्पियो पर बरसाए डंडे... कांवड़ यात्रा में हंगामे का जिम्मेदार कौन?
AajTak
हाथ में डंडे लेकर कार तोड़ी जा रही है, कोई शीशा फोड़ रहा है, कोई कार का गेट तोड़ रहा है. ऐसी तस्वीरें आई हैं हरिद्वार के बहादराबाद से. कार तोड़ने वाले कांवड़िए हैं. आरोप है कि एक कार से टक्कर लगने के बाद कांवड़ खंडित हो गई. इसके बाद कांवड़ियों की टोली ने कार का कचूमर निकालना शुरू कर दिया. सवाल ये है कि इसे रोका क्यों नहीं जाता? इसका जिम्मेदार कौन है? सिर्फ कुछ कांवड़िए... कुछ गलत तरीके से गाड़ी चलाने वाले लोग या फिर वो सरकारें जो अब भी सुरक्षित कांवड़ यात्रा का इंतजाम नहीं कर पातीं.
कहा जाता है कि हलाहल यानी सागर मंथन से निकले विष को जब भगवान शंकर ने गटक लिया तो असहनीय पीड़ा से गुजरना पड़ा था, तब से कई मान्यताएं ऐसी हैं कि उस पीड़ा को शांत करने के लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाया गया. तभी सावन में कांवड़ यात्रा की शुरुआत हुई. ये आस्था की यात्रा संयम और तप से जुड़ी है, लेकिन अब हर बार इसी यात्रा के दौरान सड़कों पर हंगामा, तोड़फोड़, आगजनी, मारपीट नजर आती है. कुछ लोग श्रद्धालुओं को उपद्रवी के तौर पर देखने लगते हैं. कुछ लोग भक्तों की आस्था से खिलवाड़ पर गुस्से को जायज मानने लगते हैं, लेकिन सवाल ये है कि इसे रोका क्यों नहीं जाता? इसका जिम्मेदार कौन है? सिर्फ कुछ कांवड़िए... कुछ गलत तरीके से गाड़ी चलाने वाले लोग या फिर वो सरकारें जो अब भी सुरक्षित कांवड़ यात्रा का इंतजाम नहीं कर पातीं.
हरिद्वार में हंगामा, कांवड़ियों ने तोड़ी कार हाथ में डंडे लेकर कार तोड़ी जा रही है, कोई शीशा फोड़ रहा है, कोई कार का गेट तोड़ रहा है. ऐसी तस्वीरें आई हैं हरिद्वार के बहादराबाद से. कार तोड़ने वाले कांवड़िए हैं. ये कांवड़िए बम भोले के नारों के साथ हरिद्वार से यूपी के गाजियाबाद के लिए कांवड़ में गंगाजल लेकर चल रहे हैं. आरोप है कि एक कार से टक्कर लगने के बाद कांवड़ खंडित हो गई. इसके बाद शिव का नाम लेकर चलते कांवड़ियों की टोली ने कार का कचूमर निकालना शुरू कर दिया.
इस मामले में हरिद्वार पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. अब इस पर दो पक्ष हैं. कुछ लोगों को लगता है कि भक्ति की कांवड़ यात्रा में हुड़दंग क्यों? दूसरा पक्ष सोचता है कि इतनी कठिन यात्रा किसी कार की टक्कर से अधूरी रह जाए तो फिर गुस्से में आया कांवड़िया क्या करे?
हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर स्कॉर्पियो तोड़ी ऐसा ही एक और वीडियो हरिद्वार-रुड़की हाईवे का सामने आया है, जिसमें कांवड़िए डंडे से स्कॉर्पियो कार पर हमला कर रहे हैं. फिर पांच से छह लोग इसी स्कॉर्पियो को किसी प्रतियोगिता की तरह पलट देने की कोशिश में जुटे हैं, इसमें वो महादेव का नारा भी लगाते हैं. पलट नहीं पाए तो फिर डंडा लगाकर शीशा फोड़ना शुरू कर दिया. फिर स्कॉर्पियो के बोनट पर खड़े होकर विंड स्क्रीन यानी आगे के शीशे को चकनाचूर कर दिया जाता है.
कांवड़ खंडित होने पर हंगामा सवाल है कि इतना गुस्सा क्यों? ये सब हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर हुआ, यहां भी आरोप वही हैं जो सावन के महीने में पिछले कई वर्ष के दौरान इस तरह की घटनाओं की वजह बनते हैं. हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर चलते कुछ कांवड़ियों से स्कॉर्पियो की टक्कर हुई. कांवड़ खंडित होने पर स्कॉर्पियो को खंड-खंड कर दिया गया.
नतीजा ये हुआ कि 19 से 24 साल के 5 युवा कांवड़ियों को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यहां भी दो पक्ष वीडियो देखकर बनते हैं. एक पक्ष जिसे लगता है कि कांवड़ियों के रूप में कुछ लोग कानून के लिए खतरा बन जाते हैं. दूसरा पक्ष कहता है कि नंगे पैर, सैकड़ों लीटर गंगा जल कंधे पर लेकर चलने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ क्यों होता है?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










