
कार खरीदने के लिए युवक ने Google से Download किया HDFC बैंक का चेक और फिर...
AajTak
गुजरात में कार खरीदने के लिए युवक ने जो फर्जीवाड़ा किया वो आपको हैरान कर देगा. युवक ने कार के शौक को पूरा करने के लिए इंटरनेट से नकली चेक डाउनलोड किया और उसे प्रिंट कर कार बेचने वाले शख्स को दे दिया. उस व्यक्ति को ठगी का एहसास तब हुआ जब वो चेक लेकर बैंक पहुंचा.
गुजरात के छोटाउदयपुर में धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा. गांव में रहने वाले 22 साल के एक युवक ने कार खरीदने के शौक को पूरा करने के लिए इंटरनेट से नकली चेक डाउनलोड किया और उससे गाड़ी के मालिक को चूना लगा दिया. गाड़ी बेचने वाले शख्स को धोखाधड़ी का एहसास तब हुआ जब वो चेक जमा करने बैंक पहुंचे.
दरअसल कार खरीदने के सपने को पूरा करने के लिए 22 साल के कृष्णा अमदास नाम के युवक ने सेकेंड कार खरीदने का फैसला किया. उसे एक शख्स से पुरानी हुंडई वरना कार खरीदी जिसके लिए उसे ढाई लाख रुपये देने थे.
युवक ने शातिराना दिमाग लगाकर ऐसा फर्जीवाड़ा किया जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई. आरोपी युवक ने गूगल की मदद से HDFC BANK का चेक डाउनलोड किया और उसके बाद उसने किसी ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले के पास जाकर चेक की प्रिंट निकाली.
चेक का प्रिंट निकालने के लिए युवक ने ठीक वैसे ही कागज का इस्तेमाल किया जिसका आमतौर पर बैंक चेक में उपयोग होता है, उसने इसके बाद चेक पर अपना नाम लिखकर जिससे कार खरीदी थी उसे सौंप दिया.
इसके बाद जब कार बेचने वाले राजेश कंसारा बैंक गए तो उन्हें पता चला की चेक नकली है जिसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ. उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की जिसके बाद मामला दर्ज किया गया.
शिकायत दर्ज होने के बाद जिले की SOG और पुलिस इंस्पेक्टर जे पी मेवाड़ा ने कृष्णा राठवा को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से कलर प्रिन्टर, फर्जी करेंसी बनाने में उपयोग कागज, 100 रूपए के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









