
कार की विंडो में लटकाकर लड़के को 3KM घसीटा, छत्तीसगढ़ से आया खौफनाक वीडियो
AajTak
छत्तीसगढ़ के दुर्ग से दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है. यहां मामूली सी बात पर कुछ युवकों ने एक युवक को कार की विंडो में हाथ फंसाकर 3 किलोमीटर तक घसीटा. इतना ही नहीं युवक को दीवार से रगड़ने की भी कोशिश की गई.
छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां मामूली सी बात पर कुछ युवकों ने एक युवक को कार की विंडो में हाथ फंसाकर 3 किलोमीटर तक घसीटा. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि युवक को किस तरह घसीटा गया.
मामला दुर्ग सिटी कोतवाली क्षेत्र का है. स्विफ्ट कार सवार लड़कों ने पटेल चौक पर बाइक सवार लड़के को पहले टक्कर मारी. इसके बाद जब युवक उन लोगों के पास बात करने गया तो उसके हाथ को विंडो में फंसाकर करीब तीन किलोमीटर दूर तक घसीटा. इतना ही नहीं युवक को दीवार से रगड़ने की भी कोशिश की गई.
युवक को सड़क पर फेंककर फरार हुए लड़के
इस दौरान लड़का रहम की भीख मांगता रहा. मगर किसी को उस पर दया नहीं आई. कार सवार लड़के उसे अमर हाइट्स सोसायटी नदी रोड ले गए. वहां से उनको भागने का रास्ता नहीं मिला तो युवक को सड़क पर ही फेंककर फरार हो गए.
इसके बाद कार में सवार लोगों को आसपास के लोगों की मदद से पकड़ा गया. इस संबंध में सिटी कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी गई है. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.
देखिए वीडियो...

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










