
कारों में तोड़फोड़, पथराव और 15 गिरफ्तारी.. दो समुदायों में झड़प के बाद सागर में क्या है हालात
AajTak
रंग पंचमी की रात सागर के सदर इलाके में दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए, जिसकी वजह से यहां पर तनाव जैसी स्थिति बन गई, इसकी वजह धार्मिक गाना बताया जा रहा हैं, घटना सदर के 12 मुहाल की बताई जा रही है, आरोप है कि ई रिक्शा चालक और उसके मित्र पर एक समुदाय की भीड़ ने पिटाई की.
मध्य प्रदेश के सागर में रंग पंचमी की रात सदर इलाके में धार्मिक गाना बजाने को लेकर दो समुदाय आमने सामने आ गए थे. इसकी वजह से यहां पर तनाव जैसी स्थिति बन गई. इस दौरान दोनों तरफ से पथराव की गई और वाहनों में तोड़फोड़ की गई. सूचना पर पहुची पुलिस ने आंसू गोले दागे और लाठियां चलाई. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है.
वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे. स्थिति कंट्रोल में है सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं. इसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, वहीं इसके अलावा थाने में एफआईआर दर्ज कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सीसीटीवी के माध्यम से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. इस इलाके में पुलिस ने किसी भी प्रकार की सभा एकत्रीकरण होने पर रोक लगा दी है. साथ ही भड़काऊ मैसेज शोसल मीडिया पर डालने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है.
क्या हुआ था रंग पंचमी की रात रंग पंचमी की रात सागर के सदर इलाके में दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए, जिसकी वजह से यहां पर तनाव जैसी स्थिति बन गई, इसकी वजह धार्मिक गाना बताया जा रहा हैं, घटना सदर के 12 मुहाल की बताई जा रही है, आरोप है कि ई रिक्शा चालक और उसके मित्र पर एक समुदाय की भीड़ ने पिटाई की, बीच बचाव करने पहुंची भीड़ में से एक युवक पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया, इसके बाद दोनों तरफ से पथराव हुआ, वाहनों में तोड़फोड़ की गई.
बुलानी पड़ी शहर के चार थानों की पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने के लिए शहर के चारों थानों की पुलिस, वज्र वाहन, रिजर्व पुलिस थाना प्रभारी, सीएसपी एडिशनल एसपी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी भी मौके पर पहुंचे, इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने 10 से 12 राउंड आंसू गैस के गोले दागे और लाठियां चलाईं, भारी पुलिस बल मौके पर देर रात तक मौजूद रहा, स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात होने के बाद शहर के भाजपा, कांग्रेस नेता और हिंदू संगठन से जुड़े लोग कैंट थाने पहुंचे।
लगी धारा 144 ई-रिक्शा चालक और युवक पर चाकू से हमला और पथराव करने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े रहे. पथराव दोनों पक्षों से हुआ, ई रिक्शा चालक राहुल राठौर हैं, उसका साथी सौरभ, बीच बचाव करने आए गुड्डू माली के पेट में चाकू लगा, ई रिक्शा वाला राम का गाना बजाते हुए जा रहे थे, तभी मुस्लिम समाज की भीड़ ने पहले गाना बजाने को रोका और फिर मारपीट कर दी. अभी वहां 144 लगी है पुलिस तैनात है नाम ओपन नहीं किए हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







