
'कानून तोड़ने वालों के लिए मैं सही अफसर नहीं', बॉम्बे HC में बोले समीर वानखेड़े
AajTak
समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली थी. कोर्ट में मुंबई पुलिस ने कहा था कि समीर को अगर गिरफ्तार करना हुआ तो तीन दिन पहले नोटिस दिया जाएगा.
NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) अपने खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा जांच शुरू होने पर गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे थे. यहां अपनी याचिका में समीर ने कहा कि उनको निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह ऐसे लोगों के लिए 'सुविधाजनक' अफसर नहीं हैं जो कानून तोड़ना चाहते हैं या फिर खुद को इससे ऊपर समझते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











