
कानपुर हादसा: कोरथा गांव में हर दूसरे घर के बाहर रखे शव, एक परिवार के 6 सदस्यों की गई है जान
AajTak
कोरथा गांव में मातम है. हर घर से केवल रोने की आवाजें सुनाई दे रही हैं. किसी ने अपना मां खोई, किसी पत्नी, किसी ने बेटा, किसी ने बेटा और एक व्यक्ति का तो पूरा परिवार ही मौत मे मुंह में समा गया है. ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में मरने वालों का आज अंतिम संस्कार किया जा रहा है.
कानपुर के कोरथा गांव के लोगों के लिए शनिवार की शाम कहर बनकर टूटी. सड़क हादसे में इस गांव के 26 लोगों की मौत हो गई. भीतरगांव मार्ग पर पानी से भरे तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 12 महिलाएं, 9 बच्चे और 5 किशोर की जान चली गई. सभी चंद्रिका देवी के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे. हादसे का कारण ट्रैक्टर चालक का नशे में होना रहा. अब गांव के हर दूसरे घर के बाहर शव रखे हुए हैं. यहां शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है. हादसे में जिसने भी अपने किसी को खोया है वे बेसुध हैं. लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में केवल रोने की आवाज सुनाई दे रही है.
गांव के शमशान घाट में एक के बाद एक शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है. किसी ने अपनी मां को खोया, किसी ने बेटी, किसी ने बहन, किसी ने पत्नी, किसी ने बेटा. अपनों को लाश देखकर लोगों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. गांव का एक व्यक्ति ऐसा है जिसके छह सदस्य इस दुनिया में अब नहीं है. कोरथा के सिया राम की माँ, बेटा, भतीजी, भाभी, चाची, भांजी की मौत इस हादसे ने ले ली. सभी का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा.
गांव के ही रमेश निषाद के घर भी दुखों का पहाड़ टूटा है. उसकी बहू सहित सात साल और नौ साल को उसके दो बच्चे भी अब इस दुनिया में नहीं रहे.
तालाश में बच्चों के खिलौन
हादसे में 9 बच्चों सहित 5 किशोंरो की जान गई है. मंदिर से दो बच्चे खेलने के लिए खिलौने लेकर आए थे अब वे तालाव के पानी में उतरा रहे हैं. उन्हें क्या पता था कि अब वे कभी भी इन खिलौनों ने नहीं खेल सकेंगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










