
कानपुर से लातूर तक 2000 किमी में फैली 4 मर्डर मिस्ट्री... कहीं पत्नी ने किया कत्ल, कहीं पति ने ले ली जान
AajTak
कानपुर के गड्ढे से लेकर शहडोल के कुएं, धनबाद के घर और लातूर के सूटकेस तक... करीब 2000 किमी में फैली चार खौफनाक मर्डर मिस्ट्रीज़ ने सबको दहला दिया. हर कहानी में कत्ल और हर कत्ल के पीछे पति-पत्नी का हाथ. पढ़ें शक और अवैध संबंधों में उलझी चार कहानियां.
भारत के अलग-अलग शहरों से आई चार खौफनाक खूनी कहानियां किसी का भी दिल दहला सकती हैं. कानपुर हो या शहडोल. धनबाद हो या फिर लातूर. इन चारों जगहों पर पुलिस एक ही सच की तलाश में जुटी थी, वो था कत्ल का सच और कातिल का चेहरा. और जब इन वारदातों की सच सामने आया तो सबके रोंगटे खड़े हो गए. कमोबेश एक जैसी इन मर्डर मिस्ट्रीज़ का सबसे डरावना पहलू यह था कि हर हत्या के पीछे कातिल कोई और नहीं बल्कि मरने वाले का सबसे नज़दीकी शख्स निकला. इन चारों मामलों के पीछे है धोखा, शक और अवैध रिश्तों की कहानी.
करीब 2 हजार किलोमीटर के दायरे में फैली इन सारी की सारी कहानियों का वैसे तो एक दूसरे से कोई भी सीधा कनेक्शन नहीं, लेकिन इन सभी की सभी मामलों में दो बातें ऐसी हैं, जो बहुत ही ज्यादा चौंकाने वाली और बिल्कुल कॉमन हैं. पहली बात तो ये कि इन सभी की सभी कहानियों में किसी ना किसी लाश की तलाश चल रही है. और दूसरी ये कि इन मौतों के पीछे वजह कत्ल है और क़ातिल के तौर पर मरने वाले या मरने वाली के पति या पत्नियों का नाम ही सामने आया है.
यानी करीब 2 हजार किलोमीटर के दायरे में बिखरी इन मर्डर मिस्ट्रीज़ के पीछे कमोबेश वही कहानी है, जो मेरठ की मुस्कान से शुरू होकर इंदौर की सोनम रघुवंशी से होती हुई यहां तक पहुंची है. लेकिन चूंकि हर कहानी दूसरी कहानी से जुदा है, इसलिए हर कहानी में कोई ना कोई ऐसी बात जरूर है, जो बिल्कुल ही अलहदा और हैरत में डालने वाली है. तो आइए इस नए सिलसिले की शुरुआत कानपुर से करते हैं.
कानपुर - गड्ढे के नीचे दफ्न राज कानपुर के सचेंडी थाना इलाके का गांव लालूपुर, जहां इस वक्त पुलिस एक ऐसे शख्स की तलाश में पहुंची है, जो पिछले 10 महीने से भी ज्यादा समय से गायब है. और पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक दुनिया की नजरों में गायब वो शख्स अपने घर से बमुश्किल 400 मीटर के फासले पर एक बगीचे में इसी पानी से भरे गड्ढे के नीचे दफ्न है.
आखिरकार सर्च ऑपरेशन पूरा होता है और वही बात सच साबित होती है, जिसका डर हर किसी को था. उस गड्ढे के नीचे से इसी गांव के रहने वाले शिवबीर सिंह की लाश बरामद होती है. बल्कि अगर ये कहें कि लाश के नाम पर चंद हड्डियां, एक लॉकेट और कुछ कपड़े हाथ लगते हैं, तो ये ज्यादा सही होगा.
लेकिन आखिर शिवबीर की ये हालत कैसे हुई? जिसे लोग अब तक गायब समझ रहे थे वो एक लाश की शक्ल में इस गड्ढे में कैसे पहुंच गया? तो इस कहानी का सच जानने के लिए आपको चंद रोज़ पीछे चलना होगा.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












