
कानपुर वाले विकास दुबे का रिश्तेदार बनकर महिला से ठगे 42 लाख रुपये, जमीन दिलाने का दिया था झांसा
AajTak
पहले आरोपियों ने शातिराना अंदाज में महिला को भरोसे में लिया और फिर उस महिला से 42 लाख रुपये ठग लिए. जब महिला ने तंग आकर अपनी रकम वापस मांगी तो एक आरोपी ने खुद को कानपुर के कुख्यात अपराधी विकास दुबे का मामा बताया और धमकी देने लगा.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां यूपी के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के नाम पर एक महिला को 42 लाख रुपये का चूना लगा दिया गया. आरोपी ने पीड़ित महिला को विकास दुबे का मामा बनकर ठग लिया. शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, एक शख्स ने खुद को कानपुर वाले कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का मामा बताकर उस महिला से 42 लाख रुपये हड़प लिए और आरोपियों ने जमीन दिलाने के नाम पर महिला से 42 लाख रुपये की ठगी अंजाम दी.
बाद में बिहार के शेखपुरा निवासी रश्मि कुमारी ने वशिष्ठ कुमार दुबे और प्रशांत मिश्रा नाम के दो ठगों के खिलाफ लखनऊ के बीबीडी थाने में मामला दर्ज कराया है. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरबीडी (RBD) कंसट्रक्शन के नाम पर ही आरोपी प्रशांत और वशिष्ठ दुबे ने महिला को जमीन दिलाने का झांसा दिया था.
पहले उन दोनों शातिराना अंदाज में महिला को भरोसे में लिया और फिर उस महिला से 42 लाख रुपये ठग लिए. जब महिला ने तंग आकर अपनी रकम वापस मांगी तो एक आरोपी ने खुद को कानपुर के कुख्यात अपराधी विकास दुबे का मामा बताया और धमकी देने लगा.
अब पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. आपको बता दें कि कई पुलिसवालों के खून से हाथ रंगने वाला गैंगस्टर विकास दुबे भी पुलिस हिरासत से भागते वक्त एक एनकाउंटर में मारा गया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










