
कानपुर में बेटे की लड़ाई में सिपाही पिता ने भी की थी बर्बरता, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
पीड़ित को चप्पल पर थूक कर चटाने के मामले में सिपाही सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसमें सिपाही के बेटे का एक दोस्त भी शामिल है. वहीं, पुलिसकर्मी का आरोपी बेटा हिमांशू यादव अभी तक फरार चल रहा है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है.
कानपुर में एलआईयू पुलिसकर्मी धर्मेंद्र यादव के बेटे हिमांशु ने अपने विरोधी आयुष द्विवेदी को बुरी तरह पीटा था. उसे पेशाब पिलाई थी. अब इस मामले में एक और खुलासा हुआ है. बेटे के लिए तालिबानी अंदाज में सिपाही धर्मेंद्र यादव ने चप्पल में थूककर आरोपी को चटवाया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिपाही धर्मेंद्र यादव उसके बेटे के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, मामले में मुख्य आरोपी हिमांशू अभी तक फरार चल रहा है.
पुलिस ने बताया कि एलआईयू में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र ने भी बेटे के विरोधी आयुष को पीटने के साथ-साथ अपनी चप्पल पर थूक कर उसको चटाया था. इस दौरान धर्मेंद्र का बेटा हिमांशु लगातार आयुष को बेल्टों से पीटता रहा और बाद में उसे अपना पेशाब तक पिला दिया था.
हालांकि, इस मामले में पुलिस ने सिपाही धर्मेंद्र यादव बेटे के दोस्त नंदू और आयुष को गिरफ्तार किया है. सिपाही को सस्पेंड भी कर दिया गया है. बताते चलें कि सोमवार को कानपुर के कल्याणपुर के रहने वाले आयुष द्विवेदी को वहीं के रहने वाले सिपाही धर्मेंद्र यादव के बेटे हिमांशु ने पहले एक लड़की की इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे दोस्ती की थी.
फिर उसको झांसा देकर होटल लैंडमार्क के पास मिलने के लिए बुलाया. वहां से हिमांशु ने अपने दोस्तों के साथ आयुष का इनोवा कार में अपहरण कर लिया. उसको शहर की सड़कों पर कार में घूमते हुए बेल्ट से पीटा था. इसके बाद एक स्थान पर ले जाकर उसको पेशाब तक पिलाने का आरोप लगा है.
इस दौरान यह खुलासा हुआ है कि हिमांशु ने अपने पिता धर्मेंद्र यादव को भी आयुष को पीटने की सूचना दी. इस दौरान धर्मेंद्र यादव भी मौके पर आ गया था और धर्मेंद्र ने उसको अपनी चप्पल पर थूक कर चटाया था. इस मामले में यह भी पता चला है कि इन लोगों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया था.
यह लोग इतने दबंग थे की मारपीट करने के बाद पीड़ित आयुष और उसके दोस्त अभिषेक को कल्याणपुर में छोड़ गए थे. साथ-साथ यह धमकी भी दे गए थे कि अगर किसी को कुछ बताया, तो जान से मार देंगे. आयुष के पूरे शरीर में बेल्ट से पीटे जाने के निशान थे.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








