
कानपुर में एक बार फिर ट्रेन को पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर मिला छोटा गैस सिलेंडर, टला बड़ा हादसा
AajTak
कानपुर में एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर एलपीजी का छोटा सिलेंडर मिला है. हालांकि लोको पायलट ने मालगाड़ी को सिलेंडर से टकराने से पहले ही रोक दिया, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया. इससे पहले कालिंदी एक्सप्रेस के आगे ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर के अलावा पेट्रोल और बारूद भी मिला था.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बार फिर ट्रेन को उड़ाने की साजिश सामने आई है. कानपुर देहात जिले में रेलवे ट्रैक पर छोटा वाला एक गैस सिलेंडर मिला है, जिससे टकराने के बाद कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था. हाल में ही कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश रची गई थी. इसके लिए रेलवे ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर रखा गया था. इसके अलावा रेलवे लाइन के पास पेट्रोल और बारूद भी बरामद किया गया था.
जानकारी के मुताबिक, नॉर्थर्न सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज डिवीजन के पेरम्बूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एलपीजी का छोटा सिलेंडर मिला था. यहां से मालगाड़ी गुजरने वाली ही थी कि लोको पायलट ने उससे पहले ही मालगाड़ी को रोक दिया, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया. जिस जगह रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिला है, वो कानपुर देहात जिले में पड़ता है.
रेलवे पुलिस ने इस घटना पर क्या बताया?
रेलवे सुरक्षा बल के एसपी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पांच किलो की क्षमता वाला एलजीपी का खाली सिलेंडर रखा हुआ पाया गया है. उन्होंने बताया कि ट्रेन की स्पीड काफी धीमी थी. लोको पायलट ने जब सिलेंडर को देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाई और उसके बाद अधिकारियों को इसकी सूचना दी. इस मामले में आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है. साथ ही इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई है.
पटरी पर सिलेंडर और मिठाई के डिब्बे में पेट्रोल और बारूद... कानपुर में ट्रेन उड़ाने की साजिश में आखिर कौन शामिल
कानपुर में ही कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










