
कानपुर में एक और भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर को मारी टक्कर, मुंडन कराने विंध्याचल जा रहे 5 की मौत
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मुंडन संस्कार के लिए विंध्याचल जा रहे श्रद्धालुओं से भरे लोडर को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि सात से आठ लोग घायल हो गए हैं. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. ये हादसा कानपुर के अहिरवां फ्लाईओवर पर हुआ है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर के लिए शनिवार-रविवार की रात हादसों की रात साबित हुई. ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के कारण दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई तो वहीं एक अन्य हादसे में भी पांच लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा कानपुर के अहिरवां फ्लाईओवर पर हुआ है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक एक परिवार के लोग कुछ सगे-संबंधियों के साथ बच्चे के मुंडन के लिए लोडर से विंध्याचल जा रहे थे. मिर्जापुर के विंध्याचल धाम जाते समय रास्ते में ही ये हादसा हो गया. विंध्याचल जा रहा लोडर अभी कानपुर के अहिरवां फ्लाईओवर पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोडर के परखच्चे उड़ गए. हादसे की सूचना पाकर कानपुर पुलिस के पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. पुलिसकर्मियों ने लोडर में फंसे लोगों को निकालकर उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने पांच को मृत घोषित कर दिया.
इस हादसे में कम से कम सात से आठ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मौके पर भारी पुलिस बल राहत और बचाव कार्य में जुटा है. बताया जा रहा है कि लोडर सवार बच्चे का मुंडन संस्कार करने के लिए मिर्जापुर के विंध्याचल धाम जा रहे थे कि रास्ते में ही ये हादसा हो गया.
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से गई थी 26 की जान
गौरतलब है कि ट्रक और लोडर की टक्कर कानपुर में एक ही रात हुआ दूसरा भीषण सड़क हादसा है. इससे पहले चंद्रिका देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलट गई थी. ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटने के कारण 26 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में राहत और बचाव कार्य पूरा भी नहीं हुआ था कि एक और हादसा हो गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










