
कानपुर के हैलट अस्पताल में फर्जीवाड़ा! मुर्दों के नाम पर जारी किए रेमडेसिविर इंजेक्शन, CM योगी ने लिया संज्ञान
AajTak
कानपुर के सरकारी अस्पताल हैलट के नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों की मिलीभगत का एक बड़ा घोटाला उजागर हुआ है. जिसमें मुर्दों के नाम पर नर्सिंग स्टाफ ने रेमडेसिविर इंजेक्शन जारी करवाए गए हैं.
यूपी के कानपुर के हैलट अस्पताल में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. यहां मुर्दों के नाम पर रेमडेसिविर इंजेक्शन जारी कर दिए गए. अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने कोविड मरीजों की मौत के बाद भी उन्हें लगाने के लिए स्टोर से रेमडेसिविर निकलवा लिए. फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है. कोरोना की दूसरी लहर में इंजेक्शन, बेड, दवाओं और चिकित्सकीय उपकरणों की कालाबाजारी के कई मामले सामने आए हैं. इस कालाबाजारी में कई लोग गिरफ्तार भी हुए हैं. इस बीच कानपुर के सरकारी अस्पताल हैलट के नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों की मिलीभगत का एक बड़ा घोटाला उजागर हुआ है. जिसमें मुर्दों के नाम पर नर्सिंग स्टाफ ने रेमडेसिविर इंजेक्शन जारी करवाए गए हैं. रेमडेसिविर इंजेक्शन को मृतकों के नाम पर जारी करवारकर उन्हें बाजार में महंगे दाम पर बेचे जाने की आशंका जताई जा रही है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











