
कानपुरः रेप पीड़िता के पिता की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था शव, जांच की मांग
AajTak
रेप पीड़िता के मामा ने ये भी कहा कि जिस समय पीड़िता के पिता की मौत हुई, घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था. उस समय रेप के आरोपी रिटायर दारोगा दिनेश त्रिपाठी के बेटे उसी मकान में थे.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में 13 साल की एक रेप पीड़िता के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. रेप पीड़िता के मामा ने इस मामले की जांच की मांग की है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










