
कानपुरः कर्मचारी पर पार्षदों के खाने और पीने के पानी में थूकने का आरोप, हंगामे के बाद हुआ ये एक्शन
AajTak
कानपुर नगर निगम में पार्षद कक्ष में तैनात कर्मचारी पर खाने और पीने के पानी में थूकने का आरोप है. जब इस बात की जानकारी पार्षदों को हुई तो उन्होंने जमकर हंगामा किया. इतना ही नहीं, पार्षदों ने आऱोपी कर्मचारी को हटाने और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की. पार्षदों ने इस मामले की शिकायत नगर आयुक्त से भी की है.
कानपुर नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर तैनात एक कर्मचारी पर आरोप है कि वह पार्षदों को पीने के लिए पानी और खाना देने से पहले उसमें थूकता था. इस बात की जानकारी होने पर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया. इसके बाद प्रशासन ने एक्शन लेते हुए फिलहाल दो कर्मियों को हटा दिया है. आरोपी कर्मचारी एक विशेष संप्रदाय का है.
नगर निगम के पुरुष पार्षद कक्ष में तैनात आउटसोर्सिंग स्टाफ द्वारा पानी और खाने के सामान में थूकने के मामले में सोमवार को पार्षदों ने केयर टेकर को घेर लिया. बीजेपी पार्षदों ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की. इसके बाद केयर टेकर ने पार्षद कक्ष में तैनात फिलहाल दोनों कर्मचारियों को हटा दिया.
पार्षद राघवेंद्र मिश्रा, धीरज त्रिपाठी, नमिता मिश्रा, विकास जायसवाल, निर्मल मिश्रा, महेंद्र पांडे, गिरीश चंद्र, राधा पांडेय को जब इस बात की जानकारी हुई कि कमरे में तैनात कर्मचारी खाने और पीने के पानी में पहले थूकते थे फिर उन्हें ये परोसा जाता था, तो वह भड़क उठे. पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया. पार्षद कार्यवाहक सुनील निगम के कार्यालय पहुंचे.
पार्षदों ने कहा कि आऱोपी कर्मचारी को हटाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाए. इसके बाद केयर टेकर ने पार्षद के कमरे में तैनात एक अन्य स्थायी कर्मचारी को बुलाया. उन्होंने कहा कि आरोपी कर्मचारी गिलास में मुंह डालकर पानी पीता था. इस मामले की शिकायत पार्षदों ने नगर आयुक्त से भी की है.
केयर टेकर ने बताया कि ऐसा करने के मामले में फिलहाल दोनों कर्मचारियों को हटा दिया गया है. उनके स्थान पर कर्मचारी राहुल और कपिल को पुरुष पार्षद कक्ष में लगाया गया है. इस मामले की जांच की जा रही है. जांच में आरोपी पाए जाने पर आरोपी कर्मचारी को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा.
नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने कहा कि इस मामले में अपर नगर आयुक्त सूर्यकांत त्रिपाठी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










