
कातिल पति को मिली उम्रकैद की सजा, बच्चों के सामने क्रूरता से की थी पत्नी की हत्या
AajTak
केरल में पत्नी की हत्या में दोषी पाए जाने के बाद कोर्ट ने आरोपी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है और 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नहीं देने पर उसे 2 साल और जेल में रहना होगा. दोषी पाए गए शख्स ने बच्चों के सामने पत्नी की बेहद निर्ममता से हत्या कर दी थी.
केरल में बच्चों के सामने अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में कोर्ट ने 48 साल के पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है और उस पर 2 लाख का जुर्माना भी लगाया है. आरोपी मनोज अब्राहम को अपनी पत्नी रीना (35 वर्ष) की हत्या का दोषी पाया गया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय के जज जी. पी. जयकृष्णन ने सजा सुनाते हुए कहा कि जुर्माने की राशि मृतक महिला के बच्चों को दी जाएगी. यदि मनोज जुर्माना अदा नहीं करता है, तो उसे दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.
कैसे हुई थी हत्या?
घटना 28 दिसंबर 2014 की है. मनोज और रीना के बीच एक फोन कॉल को लेकर बहस हुई थी. शुरुआत में एक स्थानीय निकाय के सदस्य ने विवाद को शांत कर दिया, लेकिन रात में फिर से झगड़ा शुरू हो गया.
इसके बाद गुस्से में आकर मनोज ने रीना को बेरहमी से पीटा. जब रीना घर से भागने की कोशिश कर रही थी, तो उसने उसे रोक लिया और पहले व्हील स्पैनर से हमला किया. फिर उसके बाल पकड़कर सिर ऑटो रिक्शा से टकरा दिया और खून से सने चेहरे को सीमेंट के फर्श पर पटक दिया.
इस दौरान, उनके बच्चे चीखते रहे और मां को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन मनोज नहीं रुका. रीना को गंभीर चोटें आईं, अगले दिन कोट्टायम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने रन्नी थाने में मामला दर्ज किया था और 17 मार्च 2015 को चार्जशीट दाखिल की थी.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









