
कातिलों का ऑडिशन, वॉयस टेस्ट और खौफनाक साजिश... गाजियाबाद के कारोबारी की हत्या का दहलाने वाला सीक्रेट
AajTak
गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राकेश वार्ष्णेय इस रोज़ काम के सिलसिले में घर से बाहर निकले, लेकिन फिर लौट कर नहीं आए. घरवालों ने पहले उनका इंतज़ार किया, लेकिन जब राकेश लौट कर नहीं आए और उनका मोबाइल फोन भी स्विच्ड ऑफ हो गया था.
आपने फिल्मों के लिए कलाकारों का ऑडिशन या फिर स्क्रीन टेस्ट लिए जाने की बात तो सुनी होगी, लेकिन अगर कोई आपसे ये कहे कि कहीं क़त्ल के लिए क़ातिलों का ऑडिशन लिया गया, तो इसे आप क्या कहेंगे? ये यकीनन एक अजीब और हैरान करने वाली कहानी है. दिल्ली के नजदीक गाजियाबाद में एक क़त्ल के लिए जो साज़िश रची गई, उसमें बाकायदा क़ातिलों का ऑडिशन लिया गया. उनकी आवाज़ रिकॉर्ड की गई. और जिस क़त्ल के लिए ऐसे हथकंडे अपनाए जाएं, वो साजिश कैसी होगी, ये समझना मुश्किल नहीं है.
आवाज़ नंबर - 1 हैलो... मेरी बात ध्यान से सुनो. राकेश हमारे में क़ब्ज़े में है. अगर उसकी सलामती चाहते हो रुपयों का इंतज़ाम कर लो.
आवाज़ नंबर - 2 हैलो... हमने राकेश को उठा लिया है. रुपयों का इंतजा़म कर लो, वरना बुरी खबर के लिए तैयार रहो.
आवाज़ नंबर - 3 हैलो... राकेश हमारे पास है, चुपचाप रुपयों का इंतजाम कर लो, अगर कोई चालाकी दिखाई तो राकेश घर नहीं लौटेगा.
ये शायद इस दुनिया का पहले ऐसा क़त्ल होगा, जिसमें मास्टरमाइंड ने क़त्ल की वारदात को अंजाम देने से पहले बाकायदा अपने गुर्गों का ऑडिशन लिया. या फिर यूं कहें कि उनका वॉयस टेस्ट करवाया और उन्हें उनकी काबिलियित के हिसाब से काम सौंपा. गुर्गों ने कुछ इसी अंदाज़ में अपने आका के उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की और फिर मास्टरमाइंड ने एक शख्स के मौत के परवाने पर दस्तख़त कर डाला. दिमाग़ घुमा देने वाली क़त्ल की इस साजिश को सिलसिलेवार तरीके से समझने के लिए पूरे मामले को शुरू से जानना होगा.
20 फरवरी 2024, इंदिरापुरम, गाजियाबाद गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राकेश वार्ष्णेय इस रोज़ काम के सिलसिले में घर से बाहर निकले, लेकिन फिर लौट कर नहीं आए. घरवालों ने पहले उनका इंतज़ार किया, लेकिन जब राकेश लौट कर नहीं आए और उनका मोबाइल फोन भी स्विच्ड ऑफ हो गया, तो उन्होंने राकेश के दोस्त और उनके साथ पार्टनरशिप में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले राजू उपाध्याय को कॉन्टैक्ट किया. अब चूंकि राजू का राकेश के साथ रोज का उठना बैठना था, तो राकेश की इस रहस्यमयी गुमशुदगी से राजू भी हैरान हो गया. और उसने घरवालों के साथ मिलकर राकेश को ढूंढने की कोशिश शुरू कर दी. राजू ने बताया कि उसने कई बार राकेश को कॉल किया, लेकिन उसका फोन नॉट रिचेबल आ रहा था. अब राकेश के घरवालों के साथ मिलकर राजू ने अपने दोस्त राकेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










