
कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर झगड़ा अभी से शुरू हो गया - नतीजे आने पर क्या होगा?
AajTak
राहुल गांधी पांच साल तक राजस्थान का झगड़ा नहीं सुलझा पाये. मध्य प्रदेश में तो सवा साल बाद ही ये मौका भी खत्म हो गया था, छत्तीसगढ़ में भी टीएस सिंह देव को ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बनाने का उनका वादा अधूरा ही रहा. ताजा मुश्किल ये है कि टीएस सिंह देव ने अभी से अपना इरादा जाहिर कर दिया है.
अभी तो विधानसभा चुनावों में वोटिंग का दौर ही चल रहा है. नतीजे आने में अभी काफी वक्त है, लेकिन कांग्रेस की अंदरूनी कलह अभी से सामने आने लगी है - अंदर तो आग जगह जगह लगी हुई है, लेकिन पहला धुआं छत्तीसगढ़ में दिखाई पड़ा है.
और राजस्थान के झगड़े को लेकर तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहले ही हाथ खड़े कर दिये हैं. आज तक के साथ एक इंटरव्यू में प्रियंका गांधी से पूछा गया कि कांग्रेस अगर राजस्थान में चुनाव जीतती है तो क्या अशोक गहलोत ही मुख्यमंत्री रहेंगे?
प्रियंका गांधी का कहना है, 'इस सवाल का जवाब मैं नहीं दे सकती... इसका जवाब खड़गे जी देंगे.' मतलब, राजस्थान के मामले में प्रियंका गांधी ने साफ कर दिया है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने की सूरत में मुख्यमंत्री पद का झगड़ा सुलझाने की टेंशन अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ही है.
आपको ध्यान होगा, 2018 में मुख्यमंत्री पद का झगड़ा जब राहुल गांधी नहीं सुलझा पा रहे थे, तो ये काम प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने हाथ में ले लिया था. कहने को तो प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी तरफ से झगड़ा सुलझा भी दिया था, लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने तो झगड़ा सिर्फ टाल दिया था. मध्य प्रदेश में तो झगड़ा सरकार गंवाने के साथ ही खत्म हो गया, लेकिन राजस्थान और छत्तीसगढ़ में काफी लंबा चला. राजस्थान में तो अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को अपनी सरकार के आस पास फटकने तक नहीं दिया, लेकिन छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव को डिप्टी सीएम बनाने को राजी हो गये.
अब वही टीएस सिंह देव चुनाव नतीजे आने के पहले ही अपना हक मांगने लगे हैं. वर्ल्ड कप क्रिकेट का हवाला देते हुए टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अभी से दावेदारी भी जता डाली है - और मौका देख कर मोहम्मद शमी का नाम लेते हुए छत्तीसगढ़ के मामले में खुद को मैन ऑफ द मैच बता रहे हैं.
टीएस सिंह देव के लिए बुरी बात ये है कि प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के झगड़ों से पहले ही पल्ला झाड़ लिया है. वैसे प्रियंका गांधी अगर कांग्रेस के झगड़े नहीं सुलझाएंगी तो कांग्रेस में उनकी क्या भूमिका रह गयी है, खासकर विधानसभा चुनावों में. बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी प्रियंका गांधी की भूमिका पर सवाल खड़े कर चुके हैं, ये बोल कर कि वो पार्ट टाइम नेता हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








