
कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल बने पंजाब के महासचिव तो अजय लल्लू को ओडिशा का जिम्मा
AajTak
कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. पार्टी ने भूपेश बघेल पंजाब के महासचिव का जिम्मा सौंपा है, जबकि सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर का महासचिव बनाया गया है.
कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. इस बदलाव के तहत पार्टी ने भूपेश बघेल पंजाब के महासचिव का जिम्मा सौंपा है, जबकि सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर का महासचिव बनाया गया है. इसके साथ ही नसीर हुसैन को कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से मुक्त कर दिया गया है.
कांग्रेस ने रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़, बीके हरिप्रसाद को हरियाणा, हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश और अजय लल्लू को ओडिशा का प्रभारी बनाया है. इसके अलावा गिरीश को तमिलनाडु और पुडुचेरी, के राजू को झारखंड, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना, सप्तगिरी शंकर उलका को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड और कृष्ण अल्लावरू को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विक्षप्ति में कहा गया है कि पार्टी इन महासचिवों/प्रभारियों के योगदान की सराहना करती है. साथ ही कहा गया है कि अन्य महासचिव और प्रभारी अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों में कार्यरत रहेंगे.
- दीपक बावरिया - मोहन प्रकाश - भरतसिंह सोलंकी - राजीव शुक्ला - अजय कुमार - देवेंद्र यादव
ये बदलाव महत्वपूर्ण बदलाव क्यों? कांग्रेस का यह संगठनात्मक फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे पार्टी को विभिन्न राज्यों में मजबूती देने और चुनावी रणनीति को धार देने की कोशिश की जा रही है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









