
कांग्रेस पर भड़के सीएम योगी, कहा- अल्पसंख्यकों को गोमांस खाने का अधिकार देना चाहती है ये पार्टी
AajTak
यूपी के मुरादाबाद में एक चुनावी रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कई गंभीर आरोप लगाए. सीएम योगी ने कहा, 'ये बेशर्म लोग गोमांस खाने का अधिकार देने का वादा करते हैं, जबकि हमारे ग्रंथों में गाय को माता कहते हैं, वे गायों को कसाई के हाथों में सौंपना चाहते हैं, क्या भारत इसे कभी स्वीकार करेगा?'
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर जमकर बरसे. सीएम योगी ने शुक्रवार को कहा, कांग्रेस अल्पसंख्यकों को गोमांस खाने का अधिकार देना चाहती है और यह गोहत्या की अनुमति देने के समान है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्होंने कहा, 'ये बेशर्म लोग गोमांस खाने का अधिकार देने का वादा करते हैं, जबकि हमारे ग्रंथों में गाय को माता कहते हैं, वे गायों को कसाई के हाथों में सौंपना चाहते हैं, क्या भारत इसे कभी स्वीकार करेगा?'
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अल्पसंख्यकों को उनकी पसंद का खाना खाने की आजादी देना चाहते हैं, "मतलब वो गोहत्या की अनुमति देने की बात कर रहे हैं". आदित्यनाथ संभल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में बिलारी में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया भाषणों को दोहराते हुए, सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस 'स्त्रीधन' (महिलाओं की संपत्ति) को जब्त करने और इसे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के बीच वितरित करने का इरादा रखती है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में लोगों की संपत्ति के एक्स-रे की बात कही है.
उन्होंने कहा, 'इसका मतलब यह है कि अगर किसी के घर में चार कमरे हैं, तो वे उनमें से दो कमरे छीन लेंगे, इतना ही नहीं, कांग्रेस महिलाओं के आभूषणों पर कब्जा कर लेगी, देश इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा.'
सीएम योगी ने कहा, 'उन्होंने यूपीए सरकार के तहत 2004 से 2014 तक ऐसे प्रयास किए थे, 'उन्होंने कर्नाटक में एससी, एसटी और ओबीसी को दिए गए आरक्षण में से मुसलमानों को कोटा देने की कोशिश की थी.' यूपी के सीएम ने आरोप लगाया कि उन्होंने सच्चर समिति की सिफारिशों का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी के कोटे में से उन्हें छह प्रतिशत आरक्षण देकर इसे लागू करना चाहती थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










