
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शादी में किया जोरदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIEDO
AajTak
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह डांस कुछ लोगों के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को दिग्विजय सिंह शादी समारोह में शामिल होने सीहोर पहुंचे थे. वहीं का ये वीडियो है.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह थिरकते हुए दिख रहे हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, दिग्विजय सिंह बीते गुरुवार को सीहोर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, जहां वह शादी में आए अन्य मेहमानों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दिग्विजय सिंह मुस्कुराते हुए डांस कर रहे हैं.
कांग्रेस ने खोए हैं अपने प्रधानमंत्री
शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए आतंकवाद के सवाल पर कहा कि कांग्रेस ने कभी आतंकवाद से समझौता नहीं किया. कांग्रेस ने तो प्रधानमंत्री खोए हैं, कांग्रेस ने पूरे अधिकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिए हैं. वह देश हित में जो चाहे निर्णय करें.
यहां देखें वीडियो
इससे पहले दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को जाति जनगणना कराने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया और कहा, 'देर आए दुरुस्त आए.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











