
कांग्रेस नेता कौस्तुभ बागची को कोर्ट से जमानत, CM पर विवादित बयान देने के आरोप में अरेस्ट हुए थे
AajTak
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विवादित बयान देने के मामले में कोलकाता पुलिस ने कौस्तुभ बागची को गिरफ्तार किया है. हालांकि, शनिवार को कोर्ट ने जमानत दे दी. मामले में अगली सुनवाई 5 अप्रैल हो होगी. बागची ने कहा कि वे तब तक बाल मुंडवाते रहेंगे, जब तक पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर नहीं कर देते.
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रवक्ता कौस्तव बागची को कोर्ट से जमानत मिल गई है. बागची को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विवादित टिप्पणी के आरोप में शनिवार तड़के कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बागची के आवास पर छापा मारा था. वहीं, पुलिस की कार्रवाई पर विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं और ममता सरकार को घेरा है. बीजेपी, कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई की निंदा की है.
बताते चलें कि कोस्तव बागची कलकत्ता हाई कोर्ट में वकील में हैं और उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर के रहने वाले हैं. उन पर कोलकाता के बर्टोला पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. बागची ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर निजी हमले किए जाने पर मुख्यमंत्री की आलोचना की थी. उन्होंने शुक्रवार को टीएमसी के पूर्व विधायक द्वारा बनर्जी के बारे में लिखी गई एक विवादास्पद किताब को पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में और फिर टीवी शो में प्रसारित करने की धमकी दी थी.
एक हजार रुपए के मुचलके पर जमानत
पुलिस ने बागची पर धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 354ए (यौन उत्पीड़न), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 505 (दुश्मनी पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान), 506 (आपराधिक धमकी) और 509 (एक महिला की मर्यादा का अपमान करने के इरादे से बयान) के तहत केस दर्ज किया था. बैंकशाल कोर्ट में अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने पर उन्हें 1,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई. अदालत ने उन्हें सप्ताह में एक बार जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया है.
'वकील को सुबह-सुबह अरेस्ट क्यों किया?'
अभियोजन पक्ष ने साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पूछताछ के लिए बागची की 10 मार्च तक पुलिस हिरासत की मांग की. जमानत के लिए प्रार्थना पत्र में बागची की ओर से सवाल किया गया कि एक वकील को पुलिस ने नोटिस देने के बजाय सुबह-सुबह उसके आवास से गिरफ्तार क्यों कर लिया. उनके वकीलों ने अदालत से कहा कि गिरफ्तारी आवश्यक नहीं थी, क्योंकि प्राथमिकी में उनके खिलाफ सात साल से अधिक की सजा का प्रावधान नहीं है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










