
'कांग्रेस गाजा बन गई है, और राहुल गांधी इजरायल', घोड़ों वाले बयान पर भड़के संजय निरुपम का विपक्ष के नेता पर वार
AajTak
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के घोड़ों वाले बयान पर भड़के संजय निरुपम ने अपनी पुरानी पार्टी को घेरा है. निरुपम ने कहा कि यह कांग्रेस के सर्वनाश का लक्षण है. कांग्रेस गाजा बन गई है, और राहुल गांधी इजरायल.
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक दिन पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कहा था कि हमें रेस के घोड़े और बारात के घोड़े को अलग करना होगा. उन्होंने लंगड़े घोड़े की एक तीसरी श्रेणी भी बताई थी. उनके इस बयान पर अब सियासत तेज होती दिख रही है. राहुल गांधी के इस बयान पर भड़के शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपनी पुरानी पार्टी पर हमला बोला है. कभी कांग्रेस में रह चुके अब शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने राहुल गांधी की बातों को अहंकार उगलने वाला बताया है.
संजय निरुपम ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर कहा है कि जब नेता अपनी पार्टी के नेताओं को घोड़ों की संज्ञा देने लगे, उन्हें घोड़ों की विभिन्न प्रजाति में वर्गीकृत करने लगे, तो अनुमान लगा लीजिए कि कांग्रेस में बचे-खुचे नेताओं का कितना सम्मान है. उन्होंने कहा कि कभी राहुल गांधी को मैं भी चाहता था, अब आश्चर्य होता है. संजय निरुपम ने कहा कि समझ में नहीं आता कि उन्हें (राहुल गांधी को) यह सब आइडिया देता कौन है? इस तरह की अहंकार उगलने वाली बातों से पार्टी पुनर्जीवित नहीं होगी, बल्कि और अधिक खंड-खंड हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: गुटबाजी की बात राहुल गांधी ऐसे ही नहीं कह रहे... जान लीजिए मध्य प्रदेश में पार्टी के जमीनी हालात
उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में आगे यह भी कहा कि लगता है कांग्रेस गाजा बन गई है और राहुल गांधी इजरायल. यह कांग्रेस के सर्वनाश के लक्षण हैं. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने भोपाल में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक में कहा था कि कांग्रेस पार्टी कभी-कभी रेस के घोड़े को बारात में भेज देती है, जैसा कि कमलनाथ जी ने कहा. और कभी-कभी बारात के घोड़े को रेस में खड़ा कर देती है. उन्होंने कहा था कि एक तीसरी श्रेणी भी है- लंगड़े घोड़े की. राहुल गांधी ने कहा था कि हमें यह छांटना है कि लंगड़ा कौन है, बारात वाला कौन है और रेस वाला कौन है.
यह भी पढ़ें: MP कांग्रेस को राहुल गांधी की खरी-खरी, बोले- BJP के लिए काम करते हैं कुछ कांग्रेस नेता
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा था कि रेस वाले घोड़े को रेस में भेजना है, बारात वाले को बारात में और लंगड़े घोड़े को रिटायर कर देना है. उसे कहना है कि घास खाओ और दूसरों को परेशान मत करो, वरना कार्रवाई करनी पड़ेगी. बता दें कि राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान का शुभारंभ करने के बाद यह भी कहा था कि ऐसे नेताओं की पहचान की जाए, जो कांग्रेस में रहकर बीजेपी की मदद करते हैं. उन्होंने पार्टी नेताओं को गुटबाजी खत्म करने का भी सख्त संदेश दिया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










