
कांग्रेस के मिशन 2024 में कैसे फिट होंगे PK? राहुल ने वरिष्ठ नेताओं संग किया मंथन
AajTak
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें उन्होंने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी में एंट्री की संभावनाओं पर चर्चा की.
मिशन 2024 के लिए कांग्रेस (Congress) पार्टी व्यापक स्तर पर मंथन कर रही है. इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें उन्होंने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी में एंट्री की संभावनाओं पर चर्चा की. ये अहम बैठक 22 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई, जिसमें कमलनाथ, मल्लिकार्जुन खड़गे, एके एंटनी, अजय माकन, आनंद शर्मा, हरीश रावत, अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल जैसे पार्टी के बड़े नेता शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने इस दौरान सभी नेताओं से उनकी और प्रशांत किशोर के बीच हुई मुलाकात का ज़िक्र किया. इसमें प्रशांत किशोर ने उनके सामने जो प्लान रखा, उसके बारे में बात की गई.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










