
कांग्रेस के दिग्गज नेता विक्रमादित्य का UCC का समर्थन, बोले- कानून लागू करने से कौन रोक रहा?
AajTak
समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर छिड़ी बहस के बीच कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने खुलकर समर्थन में बयान दिया है. उन्होंने कहा, UCC का हम पूर्ण समर्थन करते हैं, जो भारत की एकता और अखंडता के लिए जरूरी है, लेकिन इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए. विक्रमादित्य का यह बयान पार्टी लाइन से इतर माना जा रहा है. कांग्रेस लगातार यूसीसी को लेकर बीजेपी पर हमलावर है.
देशभर में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बहस छिड़ी है. इस बीच, केंद्र में एनडीए सरकार को विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं का भी समर्थन मिलने लगा है. हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को पार्टी लाइन के खिलाफ जाते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने समान नागरिक संहिता के लिए अपना 'पूर्ण समर्थन' दिया और इस विषय पर 'राजनीतिकरण' नहीं करने का आग्रह किया है.
राज्य में कांग्रेस सरकार में मंत्री विक्रमादित्य ने इस मुद्दे की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले यह मुद्दा क्यों उठाया जा रहा है. बता दें कि विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं. उनके दिवंगत पिता वीरभद्र सिंह छह बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं.
'नहीं किया जाना चाहिए राजनीतिकरण'
कांग्रेस नेता ने फेसबुक पर लिखे पोस्ट में कहा, 'समान नागरिक संहिता का हम पूर्ण समर्थन करते हैं, जो भारत की एकता और अखंडता के लिए जरूरी है, पर इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि केंद्र की एनडीए सरकार ने ऐसा कानून पहले क्यों नहीं लागू किया, जबकि उसके पास 9 साल तक संसद में पूर्ण बहुमत रहा.' उन्होंने पूछा, चुनाव से कुछ महीने पहले ही इस पर प्रचार क्यों किया जा रहा है?
UCC के बीच बहुविवाह पर भी चर्चा, इन राज्यों में सामने आते हैं एक से ज्यादा शादी के मामले
'चुनाव से पहले प्रोपेगंडा क्यों?'

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









