
कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' वाराणसी पहुंची, राहुल गांधी ने लिया बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद, करेंगे 12KM लंबा रोड शो
AajTak
वाराणसी में कुछ लोग भगवा झंडे और पोस्टर लेकर कांग्रेस की यात्रा के बीच में आ गए. पोस्टर में राहुल गांधी को सनातन विरोधी बताया गया था और लिखा था, 'भारत में सिर्फ मोदी ही मोदी है'.
यूपी में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आज दूसरा दिन है. राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा शनिवार को वाराणसी पहुंची. उन्होंने यहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए. वह 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भी काशी विश्वनाथ मंदिर में आए थे. तब प्रियंका गांधी भी उनके साथ थीं. लेकिन इस बार अस्वस्थता के कारण वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो पा रही हैं. वाराणसी में कुछ लोग भगवा झंडे और पोस्टर लेकर कांग्रेस की यात्रा के बीच में आ गए. पोस्टर में राहुल गांधी को सनातन विरोधी बताया गया था और लिखा था, 'भारत में सिर्फ मोदी ही मोदी है'.
राहुल गांधी आज 12 किलोमीटर लंबा रोड शो निकालेंगे. शहर के गोलगड्डा इलाके से इसकी शुरुआत होगी जो मैदागिन, ज्ञानवापी, गोदौलिया होते हुए मंडुवाडीह तक जाएगी. वह गोदौलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे. राहुल की वाराणसी के बुनकरों से मुलाकात करने की भी योजना है. राज्य कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, 'पीएम मोदी का निर्वाचन क्षेत्र होने के अलावा, वाराणसी एक तीर्थ स्थल और प्राचीन ग्रंथों में वर्णित शहर भी है. लोग राहुल गांधी के पांच सूत्री न्याय के वादे का समर्थन करने के लिए बहुत उत्साहित हैं'. अपना दल (कामेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने वाराणसी में कांग्रेस की यात्रा में शामिल हुईं.
कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने कहा, 'जिस तरह से संविधान और उसके मूल्यों को कमजोर किया जा रहा है, एक सामान्य व्यक्ति को समझ आ रहा है कि आज राजनीतिक रूप से जो कुछ हो रहा है, उसके वैश्विक स्तर पर गंभीर परिणाम होंगे. इसलिए बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं. हमें खुशी है कि यात्रा के इन 8 दिनों में राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के जिन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, उन्हें न केवल समर्थन मिल रहा है, बल्कि उनके नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी से लोगों की बहुत उम्मीदें जुड़ी हुई हैं'. राहुल की न्याय यात्रा वाराणसी के बाद भदोही में प्रवेश करेगी.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










