
'कांग्रेस और BJP में क्या अंतर है?', IIT मद्रास के स्टूडेंट के सवाल पर राहुल गांधी ने दिया जवाब
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आईआईटी मद्रास के स्टूडेंट के साथ बातचीत की. एक स्टूडेंट ने कांग्रेस और बीजेपी के बीच अंतर पूछा तो राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और UPA में हमारा मानना है कि संसाधनों का वितरण ज्यादा निष्पक्षता के साथ होना चाहिए और ग्रोथ व्यापक और समावेशी होना चाहिए. राहुल ने कहा कि बीजेपी 'ट्रिकल-डाउन' ग्रोथ पर ज्यादा आक्रामक है.
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास पहुंचे और वहां स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की है. इस दौरान एक स्टूडेंट ने सवाल किया कि बीजेपी और कांग्रेस कैसे अलग है? इस पर राहुल ने जवाब दिया कि कांग्रेस निष्पक्षता से काम करती है, जबकि बीजेपी आक्रामक दृष्टिकोण से काम करती है. राहुल का कहना था कि कांग्रेस संसाधनों के समान वितरण और समावेशी ग्रोथ में विश्वास करती है, जबकि बीजेपी आक्रामक रूप से ग्रोथ पर फोकस करती है.
राहुल ने कहा, वे (बीजेपी) आर्थिक दृष्टि से 'ट्रिकल-डाउन' में भरोसा करते हैं. उनका मानना है कि संसाधनों पर फोकस करें. वे आर्थिक दृष्टि से इसे ट्रिकल डाउन कहते हैं. जबकि सामाजिक मोर्चे पर हमारा मानना है कि समाज जितना सामंजस्यपूर्ण और सौहार्द्र से भरा होगा, लोग जितने कम लड़ेंगे, देश के लिए उतना ही बेहतर होगा.
कांग्रेस नेता ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के मोर्चे पर अन्य देशों के साथ हमारे संबंधों के तरीके में संभवतः कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह समान होगा.
राहुल ने इस बात पर जोर दिया कि सरकारों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर ज्यादा खर्च करना चाहिए. इसे निजीकरण और वित्तीय प्रोत्साहन के जरिए हासिल नहीं किया जा सकता है.
शिक्षा को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?
यह पूछे जाने पर कि उच्च शिक्षा को किस प्रकार बढ़ावा दिया जाना चाहिए? राहुल गांधी ने कहा कि देश को अपने लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की गारंटी देनी चाहिए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










