
'कांग्रेस इतनी व्यस्त है कि तारीख पर तारीख दे रही...', क्यों भड़के संजय राउत, INDIA ब्लॉक में दिखी खींचतान
AajTak
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत का कहना था कि कांग्रेस पार्टी आजकल बहुत बिजी है. बहुत ही ज्यादा व्यस्त है. कांग्रेस नेता इतने व्यस्त हैं कि 10-10 दिन तक समय नहीं दे पा रहे हैं. तारीख पे तारीख देते जा रहे हैं.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं और महायुति से मुकाबले के लिए महाविकास अघाड़ी सीट शेयरिंग के मुद्दे पर जूझ रही है. बुधवार को शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सीट शेयरिंग में देरी पर कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा है. संजय के बयान से INDIA ब्लॉक (MVA) में सबकुछ ठीक नहीं होने की खबरों को मिला है.
संजय राउत का कहना था कि कांग्रेस पार्टी आजकल बहुत बिजी है. बहुत ही ज्यादा व्यस्त है. कांग्रेस नेता इतने व्यस्त हैं कि 10-10 दिन तक समय नहीं दे पा रहे हैं. तारीख पे तारीख देते जा रहे हैं. वो लोग व्यस्त हैं फिर भी हमने उनको बुलाया है कि अब ये मामला सुलझना चाहिए और अगले तीन दिन हम लोग बैठकर बात करेंगे.
सीट शेयरिंग पर तीन दिन तक होगी चर्चा
राउत का कहना था कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार) समेत अन्य सहयोगी दलों के साथ मुंबई में बैठक होगी और सीट बंटवारे से जुड़े मुद्दों को सुलझाया जाएगा. तीनों दलों के नेता बुधवार से शुक्रवार तक सीट बंटवारे पर बातचीत करेंगे. उन्होंने कहा, मुंबई पर बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन क्षेत्रवार चर्चा की जरूरत है क्योंकि महाराष्ट्र एक बड़ा राज्य है.
शिवसेना (यूबीटी) मुंबई की 36 सीटों में से 20-22 पर नजर गड़ाए हुए है. चूंकि, मुंबई में कांग्रेस और शिवसेना का भी सियासी आधार रहा है. ऐसे में कांग्रेस भी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. शरद पवार की पार्टी भी मुंबई में अपनी मौजूदगी चाहती है. फिलहाल, कांग्रेस के दावेदारी ना छोड़ने से मामला उलझते दिख रहा है. मुंबई में कुल 36 विधानसभा सीटें हैं.
दरअसल, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने महाराष्ट्र की 13 सीटें जीती हैं और कई सीटों पर कांग्रेस के प्रभाव का सहयोगी दलों को सीधा लाभ पहुंचा है, जिसके बाद कांग्रेस का मनोबल बढ़ा है और वो विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस 110- 120 सीटों पर उम्मीदवार देना चाहती है. हालांकि, MVA नेताओं का कहना है कि सीट बंटवारे का फैसला जीत की संभावना के आधार पर तय होगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










