
कांग्रेस आलाकमान को गहलोत की चुनौती! बोले- सचिन पायलट को CM नहीं बनाया जा सकता
AajTak
सीएम अशोक गहलोत ने साफ-साफ कहा है कि सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सकता. गहलोत ने कहा कि पायलट पार्टी विधायकों को लेकर सरकार को गिराने के लिए मानेसर गए थे और वह BJP से मिले हुए थे. दूसरी तरफ पायलट के समर्थक मंत्रियों ने गहलोत पर पलटवार किया है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट की तनातनी फिर सामने है. गहलोत ने साफ कहा है कि सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री नहीं बना सकते. ऐसा कहकर गहलोत ने कांग्रेस आलाकमान को सीधी चुनौती दे दी है. सचिन पायलट की विश्वसनीयता पर अशोक गहलोत ने तब सवालिया निशान लगाया है जब सचिन भारत जोड़ो यात्रा में राहुल और प्रियंका के साथ नजर आए हैं.
एक तरफ मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में राहुल गांधी की यात्रा में सचिन पायलट और प्रियंका गांधी के साथ साथ चलने की तस्वीरें सामने आयी तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर एक बार सचिन पायलट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पायलट विधायकों को लेकर सरकार को गिराने के लिए मानेसर गए थे और वह BJP से मिले हुए थे. ऐसे में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सकता है.
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने से पहले इसे अशोक गहलोत की दबाव की राजनीति भी कहा जा रहा है. माना जा रहा है कि यात्रा की असल परीक्षा राजस्थान में ही होनी है.
पायलट ने किया पलटवार
गहलोत के बयान पर सचिन पायलट की प्रतिक्रिया भी आई है. पायलट ने कहा कि गहलोत सीनियर और अनुभवी नेता हैं. मुझे नहीं पता कि कौन उनको मेरे खिलाफ झूठे और निराधार आरोप लगाने की सलाह देता है. यह वक्त पार्टी को मजबूत करने का है. राहुल भारत जोड़ो यात्रा पर हैं, हमें मिलकर उसे सफल बनाना है.
पायलट ने आगे कहा कि जब मैं पार्टी अध्यक्ष था जब बीजेपी राजस्थान में बुरी तरह हारी. बावजूद इसके कांग्रेस अध्यक्ष ने गहलोत को सीएम बनाकर उन्हें एक मौका दिया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










