
कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ होने के बावजूद अशोक गहलोत के बेटे को टिकट मैंने दिलवाया: सचिन पायलट
AajTak
Rajasthan News: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के बीच का शीत युद्ध अब तक खत्म नहीं हुआ है. जयपुर में एक कॉलेज के वार्षिक उत्सव में भाग लेते हुए पायलट ने कटाक्ष करते हुए कहा कि नेताओं को दूसरों को आगे बढ़ने में मदद करनी चाहिए और अपने पद को लेकर असुरक्षित नहीं होना चाहिए.
कांग्रेस विधायक पायलट ने कहा, "नेताओं को असुरक्षा की भावना से ग्रसित नहीं होना चाहिए. उन्हें यह नहीं लगना चाहिए कि अगर कोई और व्यक्ति आगे बढ़ गया तो वो उनकी कुर्सी या उनकी जगह ले लेगा."
पायलट ने यह तक कह डाला कि पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को चुनाव में टिकट देने के खिलाफ था, लेकिन उनके कहने पर उसे टिकट दिया गया.
Aajtak के सवाल के जवाब में पायलट ने कहा, पार्टी आलाकमान अशोक गहलोत के बेटे को टिकट नहीं देना चाहता था, लेकिन मैं राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष था और मैंने राहुल और सोनिया गांधी जी को कहा कि गहलोत नए मुख्यमंत्री बने हैं, और अगर उनके बेटे को टिकट नहीं दिया गया तो वह उनके मनोबल के लिए अच्छा नहीं होगा. तो मेरी बात मानी गई और इस तरह से वैभव गहलोत को लोकसभा के चुनाव के लिए टिकट मिला. हालांकि, वह बड़े मार्जिन से हार गए जबकि तब के एक अन्य मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से टिकट मिला और वह जीत गए."
वैभव गहलोत के ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के जवाब में पायलट ने कहा," वैभव पहले ही इसके बारे में अपनी बात रख चुके हैं." कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










