
'कांग्रेस अब बीजेपी की गोद में बैठ गई है...', अरविंद केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- कार्यकर्ता ठगा महसूस कर रहे
AajTak
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस को बीजेपी की गोद में बैठी पार्टी बताया और आरोप लगाया कि कांग्रेस की टॉप लीडरशिप ने बीजेपी से हाथ मिला लिया है. केजरीवाल ने ड्रग माफिया के खिलाफ पंजाब सरकार की सख्ती की भी जमकर तारीफ की.
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए. दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की गोद में बैठ चुकी है और दोनों पार्टियां एक ही सिस्टम के दो चेहरे बन गई हैं - सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता.
केजरीवाल ने कहा, "जब कांग्रेस कार्यकर्ता देखते हैं कि उनके नेता बीजेपी से हाथ मिला रहे हैं, तो वे खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं. कांग्रेस और बीजेपी अब अलग-अलग नहीं, बल्कि एक ही व्यवस्था का हिस्सा हैं."
यह भी पढ़ें: पंजाब: नशे के खिलाफ पुलिस और विजिलेंस का बड़ा ऑपरेशन, छापेमारी के बाद हिरासत में SAD नेता बिक्रम मजीठिया
बीजेपी के इशारे पर कांग्रेस ने विश्वासदर सीट पर उतारे उम्मीदवार!
केजरीवाल ने दावा किया कि गुजरात में पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में आप पार्टी ने कांग्रेस के लिए उम्मीदवार नहीं उतारे, लेकिन कांग्रेस ने बीजेपी के इशारे पर विश्वासदर सीट पर आप के खिलाफ प्रत्याशी खड़ा कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की टॉप लीडरशिप बीजेपी के साथ मिली हुई है और दोनों साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "मैं यह बात पूरे जिम्मेदारी से कह रहा हूं, मेरे पास इसके प्रमाण हैं."
पंजाब और गुजरात उपचुनावों में मिली जीत पर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता ने उनके काम पर भरोसा जताया है और गुजरात ने बदलाव की राजनीति को अपनाया है. उन्होंने इसे भरोसे और उम्मीद की जीत बताया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








