
कहीं मनाया गया जश्न... कहीं उठी पाकिस्तान के टुकड़े करने की मांग, पढ़ें सीजफायर के बाद सीमावर्ती शहरों में क्या हैं हालात
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सामान्य स्थिति लौट आई है. दुकानें खुल गई हैं और सड़कों पर रौनक दिख रहा है. पठानकोट से लेकर जम्मू-कश्मीर के पूंछ, राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, फाजिल्का और फिरोजपुर तक बाजार खुल गए हैं.
भारत पाकिस्तान तनाव के बीच, 7 मई को ऑपरेशन सिंधु के पश्चात भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और कई एयरबेसों पर जवाबी कार्रवाई की. इसके बाद पाकिस्तान के डीजीएमओ काशिफ अब्दुल्ला ने भारत के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को फोन कर सैन्य कार्रवाई रोकने का आग्रह किया, जिस पर दोनों पक्ष सहमत हुए. इस सीजफायर के बाद भारत के कई सीमावर्ती शहरों में सामान्य स्थिति लौट आई है. आइए जानते हैं कि सीजफायर के बाद देश के विभिन्न शहरों में क्या हालात हैं.
पठानकोट में लौटी सामान्य दिनचर्या, बाजारों में दिखी रौनक
पाकिस्तान के साथ हुए सीजफायर के बाद पंजाब के पठानकोट में स्थिति सामान्य हो गई है. लोग पहले की तरह अपनी दिनचर्या शुरू कर दी, बाजार में भी रौनक लगने शुरू हो चुकी है और ज्यादातर दुकानें खुल चुकी हैं. आजतक से बातचीत के दौरान लोगों ने कहा है कि पाकिस्तान को अपनी नापाक हरकतों से बाज आना चाहिए और उन्होंने यह भी के कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाना बहुत जरूरी था.
यह भी पढ़ें: 'भारतीय पायलट को हिरासत में लेने की बात झूठी, हमारे एक विमान को पहुंचा नुकसान', पाकिस्तानी सेना का कबूलनामा
पूंछ में लोगों ने किया सीजफायर का स्वागत, जताई लंबे शांति की उम्मीद
जम्मू-कश्मीर के पूंछ में लोगों ने भारत और पाकिस्तान दोनों द्वारा उठाए गए इस कदम का स्वागत किया है. लोगों का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से कई बार भारी गोलाबारी हुई, जिससे उन्हें जान-माल का नुकसान झेलना पड़ा. लेकिन अब जब दोनों देशों ने शांति की पहल की है, तो उन्हें उम्मीद है कि यह सीजफायर लंबे समय तक कायम रहेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










