
कहीं फोन की सांसे ना रोक दें गलत मोबाइल कवर, कुछ दिनों में हो सकता है खराब
AajTak
स्मार्टफोन की सेफ्टी के लिए बहुत से लोग उसपर कवर लगाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कवर डिवाइस की 'सांस' रोक सकते हैं. दरअसल, स्मार्टफोन का मैकेनिज्म जब काम करता है तो हीट जनरेट होती है. मोबाइल हीट को कम करने के लिए बैक पैनल और होल आदि का यूज होता है. अगर गलत कवर का यूज करेंगे तो यह कम नहीं होगी. आइए इसके नुकसान के बारे में जानते हैं.
स्मार्टफोन आज के समय में एक जरूरी गैजेट है. इसकी मदद से कॉलिंग, गेमिंग, AI, फोटो और वीडियोग्राफी आदि का यूज करते हैं. इसको मूवी और OTT आदि देखने में यूज करते हैं. बहुत से लोग महंगे स्मार्टफोन खरीदते हैं और उस पर अट्रैक्टिव फोन कवर तक लगाते हैं.
आप जानते हैं कि फोन पर यूज होने वाला कवर आपके मोबाइल की 'सांसों' को रोक सकता है. इसके बाद स्मार्टफोन हैंग होना शुरू हो जाएगा, बैटरी खराब हो सकती है और उसमें कई प्रॉब्लम नजर आ सकती हैं. यहां तक कि मोबाइल में ब्लास्ट भी हो सकता है.
फोन हीट कब जनरेट होती है
सबसे पहले बात करते हैं कि मोबाइल के अंदर बैटरी, चिपसेट, एंटीना, डिस्प्ले और बहुत से हार्डवेयर पार्ट्स होते हैं. मोबाइल जब हैवी टास्क करता है तो पूरा मैकेनिज्म काम करता है. इसकी वजह से हीट भी जनरेट होती है.
टेम्प्रेचर कंट्रोल करना जरूरी
मोबाइल का मैकेनिज्म अपनी पूरी काबिलियत पर काम कर सके,उसके लिए उसका टेम्प्रेचर कंट्रोल रखना जरूरी होता है. इसके लिए कंपनियां फोन के टेम्प्रेचर को कंट्रोलन करने के लिए बैक पैनल, होल, फैन और कूलिंग चैम्बर का यूज करती हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












