
कहीं दर्शकों को बाहर निकाला, कहीं स्क्रिनिंग रोक दी... महाराष्ट्र में 'हर हर महादेव' फिल्म को लेकर क्यों मचा है बवाल?
AajTak
Har Har Mahadev Movie Controversy: देश में एक बार फिर से ऐतिहासिक फिल्म को लेकर बवाल शुरू हो गया है. अब बवाल मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' को लेकर हो रहा है. फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे की कहानी दिखाई गई है. आरोप है कि फिल्म में शिवाजी महाराज को गलत तरीके से दिखाया गया है.
Har Har Mahadev Movie Controversy: महाराष्ट्र में मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' को लेकर बवाल हो गया है. फिल्म में छत्रपति शिवाजी को सही तरीके से नहीं दिखाने का आरोप लगा है. फिल्म तो रिलीज हो गई है, लेकिन इसे सिनेमाघरों में चलाने नहीं दिया जा रहा है.
ठाणे में एनसीपी विधायक जितेंद्र अवहाद समेत 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया है. इन पर ठाणे के एक मॉल में घुसकर जबरन 'हर हर महादेव' को बंद कराने और फिल्म देखने आए लोगों से बदसलूकी करने का आरोप है. हालांकि, अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
इससे पहले मराठा सेवा संघ संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने भी विवियाना मॉल के अधिकारियों से मुलाकात कर फिल्म को दिखाने से मना करने को कहा. वहीं, फिल्म के डायरेक्टर अभिजीत देशपांडे का कहना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं दिखाया गया है. बताया जा रहा है कि फिल्म का विरोध होने के चलते डायरेक्टर देशपांडे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
इस फिल्म को लेकर बवाल किस बात पर हो रहा है, ये समझने से पहले ये जानना जरूरी है कि फिल्म की कहानी क्या है?
क्या है फिल्म की स्टोरी लाइन?
ये पहली ऐसी मराठी फिल्म है, जिसे मराठी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया गया है. ये फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










