
'कहीं ड्रग या विस्फोटक तो नहीं...', पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी को लंदन में पुलिस ने रोका- VIDEO
AajTak
लंदन में पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की गाड़ी की सख्त पुलिस तलाशी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे कई यूजर्स 'अपमानजनक व्यवहार' बता रहे हैं. बताया जा रहा है कि ब्रिटिश फॉरेन ऑफिस के बाहर पुलिस ने उनकी कार का बोनट और ट्रंक खोलकर जांच की, जबकि नकवी उसी कार में बैठे हुए थे.
पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नक़वी के लंदन दौरे के दौरान कथित रूप से हुई एक घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ब्रिटिश पुलिस ने नक़वी की गाड़ी को ब्रिटिश फॉरेन ऑफिस के बाहर रोककर कड़ी तलाशी ली और उनके साथ 'अनुचित व्यवहार' किया.
सोशल मीडिया यूजर सांगार पैखर ने दावा किया कि नकवी की कार की विस्फोटक पदार्थों के लिए जांच की गई, और यह तब हुआ जब वे गाड़ी में ही बैठे हुए थे.
एक अन्य यूजर बुरहान उद्दीन ने लिखा कि पुलिस ने कार का ट्रंक तक खोलकर देखा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसमें कोई प्रतिबंधित सामान-जैसे ड्रग्स या विस्फोटक न हो. इन दावों ने पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि और उसकी कूटनीतिक स्थिति पर बहस छेड़ दी है.
एक पाकिस्तानी पत्रकार सईद यूसुफजई ने वीडियो शेयर किया और कहा, "गृह मंत्री मोहसिन नकवी ब्रिटिश अधिकारियों से मिलने के लिए UK फॉरेन ऑफिस पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक, वह शहजाद अकबर और आदिल राजा के पाकिस्तान एक्सट्रैडिशन के बारे में बातचीत करेंगे."
मोहसिन नकवी लंदन के इस दौरे पर पाकिस्तान में वांछित कुछ लोगों के प्रत्यर्पण और रेपट्रिएशन को लेकर बातचीत करने पहुंचे थे, जिनमें शहजाद अकबर और आदिल राजा जैसे नाम शामिल बताए जाते हैं. इन लोगों पर पाकिस्तान में गंभीर अपराधों, भ्रष्टाचार और सुरक्षा से जुड़े मामलों में शामिल होने के आरोप हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट्स ने इस मामले को लेकर काफी शोर मचाया है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. न तो पाकिस्तानी हाई कमीशन और न ही ब्रिटिश सरकार ने घटना पर कोई बयान दिया है. कई विश्लेषकों का कहना है कि यह तलाशी एक सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया भी हो सकती है, क्योंकि ब्रिटिश फ़ॉरेन ऑफिस के बाहर सुरक्षा बेहद कड़ी रहती है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









