
कहीं जीरो टैक्स, कहीं 60% तक... दुनिया के इन देशों में एक रुपया भी नहीं लगता है टैक्स
AajTak
Tax Rule: क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां भारत से ज्यादा आयकर वसूला जाता है. वहीं तमाम ऐसे देश भी हैं, जहां इनकम टैक्स वसूला ही नहीं जाता है, यानी लोगों को कोई इनकम टैक्स (Income Tax) नहीं देना पड़ता है.
सरकार के पास पैसे कहां से आती है, दरअसल, दुनिया के अधिकतर देशों में आयकर (Income Tax) सरकार की आय का मुख्य जरिया होता है. भारत की बात करें तो यहां इनकम टैक्स को लोगों की कमाई के अनुसार लगाया जाता है, यानी जो लोग कम कमाते हैं, उन्हें कम आयकर और जो ज्यादा कमाते हैं तो उन्हें ज्यादा टैक्स देना होता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां भारत से ज्यादा आयकर वसूला जाता है. वहीं तमाम ऐसे देश भी हैं, जहां इनकम टैक्स वसूला ही नहीं जाता है, यानी लोगों को कोई इनकम टैक्स (Income Tax) नहीं देना पड़ता है.
दरअसल, चंद दिनों के बाद देश का आम बजट (Union Budget 2025) पेश होने वाला है. बजट में जिस ऐलान पर देश की जनता की निगाहें सबसे ज्यादा टिकी होती हैं, वो है आयकर छूट (Income Tax Benefits). लेकिन आज हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताते हैं, जहां एक रुपया भी टैक्स नहीं लिया जाता है. अब सवाल ये कि बिना Tax इन देशों की इकोनॉमी कैसे चलती हैं.
UAE दुनिया की डायरेक्ट टैक्स मुक्त इकोनॉमी वाले देशों पर नजर डालें, तो इसमें पहले नंबर पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का नाम आता है. देश में जनता से किसी भी तरह का कोई व्यक्तिगत टैक्स नहीं लिया जाता है. सरकार अप्रत्यक्ष करों जैसे वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) और अन्य शुल्कों पर निर्भर करती है. UAE Economy तेल और टूरिज्म की वजह से काफी मजबूत है. इसी वजह से यूएई में लोगों को इनकम टैक्स से राहत दी गई है.
बहरीन टैक्स फ्री देशों की लिस्ट में बहरीन का नाम भी शामिल है और इस देश में भी जनता से कोई टैक्स नहीं वसूला जाता है. देश की सरकार भी दुबई की तरह ही प्रमुख तौर पर डायरेक्ट टैक्स के बजाय अप्रत्यक्ष करों और अन्य शुल्कों पर निर्भर करती है. ऐसा माना जाता है कि ये तरीका देश के छोटे व्यवसायों और स्टार्टअप्स के लिए बेहद अनुकूल साबित होता है और इससे इकोनॉमी में भी रफ्तार आती है.
कुवैत कुवैत भी टैक्स-फ्री देशों (Tax Free Countries) की लिस्ट में शामिल हैं. यहां पर कोई व्यक्तिगत आयकर नहीं है. पूरी तरह से तेल से होने वाली इनकम पर बेस्ड देश की इकोनॉमी भी जनता से एक भी रुपया टैक्स के तौर पर बिना वसूले चलती है. दरअसल इसके पीछे के कारणों की बात करें, तो कुवैत की इकोनॉमी में सबसे बड़ा हिस्सा तेल निर्यात (Oil Export) से ही आता है, जिससे सरकार को डायरेक्ट टैक्स लेने की कोई जरूरत ही नहीं होती. ये मॉडल अपनाने के बाद टैक्स-फ्री कंट्री होने के बावजूद भी कुवैत एक समृद्ध अर्थव्यवस्था के तौर पर उभरा है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








