
कहीं कुएं में गिरी सूमो तो कहीं कार ने 3 महिलाओं को उड़ाया, एक ही दिन में कई सड़क हादसे
AajTak
मंगलवार को कई जगहों से एक्सिडेंट की खबरें सामने आईं. कहीं बुलेट को बचाने के चक्कर में एक सूमो कार कुएं में जा गिरी तो कहीं कंटेनर ने बस स्टैंड के पास खड़ी तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी. आइए इन अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों को विस्तार से जानते हैं.
मंगलवार का दिन कई हादसों की खबरें लेकर आया. जहां देश में एक ओर बारिश का मौसम है तो ऐसे में कई हादसों की तस्वीरें भी सामने आती रहीं. कहीं बुलेट को बचाने के चक्कर में एक सूमो कार कुएं में जा गिरी तो कहीं कंटेनर ने बस स्टैंड के पास खड़ी तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी. आइए इन अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों को विस्तार से जानते हैं. बताते चलें कि कई इन सड़क हादसों में कई लोगों की जान चली गईं.
जहां तेलंगाना के हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई तो हाराष्ट्र के धुले (Dhule) में हुए रोड एक्सिडेंट में 10 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा झारखंड के सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई.
मॉर्निंग वॉक पर निकलीं 3 महिलाओं को बेकाबू कार ने मारी टक्कर
मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं की एक सड़क हादसे में जान चली गई. मामला तेलंगाना के रंगारेड्डी का है. जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रही तीन महिलाओं को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि तीनों महिलाएं टक्कर लगने के बाद काफी दूर जा गिरीं. इस हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घटना हैदरशकोट के नरसानिगी थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मॉर्चुरी भिजवा दिया.
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे तीनों महिलाएं सड़क पर चल रही हैं कि तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. मामले में जांच जारी है.
ट्रक ने 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर होटल में जा घुसा

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










