
'कहां-कहां छुआ?' कानपुर में छेड़छाड़ की शिकायत लेकर थाने पहुंची लड़की से दारोगा के शर्मनाक सवाल
AajTak
यूपी के कानपुर में छेड़छाड़ की शिकायत लेकर थान पहुंची लड़की ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. लड़की का कहना है कि थाने में छेड़छाड़ की जब शिकायत की तो दरोगा ने पूछा कि छेड़छाड़ करने वाले ने कहां-कहां छुआ है. जब दरोगा ने सुनवाई नहीं की तो लड़की इच्छा मृत्यु मांगने पुलिस कमिश्नर के पास पहुंच गई, लेकिन पुलिस कमिश्नर से मिलने से पहले ही कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस उसे जीप में लाद ले गई.
उत्तर प्रदेश कानपुर में छेड़छाड़ से परेशान होकर एक लड़की मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची. लड़की का आरोप है कि थाने में मौजूद दरोगा ने पूछा कि छेड़छाड़ करने वाले ने कहां कहां छुआ है. जब थाने में सुनवाई नहीं हुई तो लड़की आज इच्छा मृत्यु मांगने पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंच गई. आरोप है कि कमिश्नर से मिलने से पहले ही पुलिस ने लड़की को जीप में लाद लिया. अब एसीपी इस मामले में कार्रवाई का दावा कर रहे हैं.
कानपुर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंची लड़की को छेड़छाड़ के आरोपी के अलावा दरोगा दुर्गा प्रसाद यादव से शिकायत है. लड़की दरोगा के पास अपनी शिकायत लेकर रावतपुर थाने गई थी. उसका आरोप है कि उसे शिव कुमार सिंह नाम का युवक खुद को सीएम का पीआरओ बताकर छेड़छाड़ करता था. अश्लील वीडियो भेजता था.
जब इस मामले की शिकायत थाने में की तो दरोगा दुर्गा प्रसाद यादव ने शिकायत के बारे में आरोपी तक खबर पहुंचा दी. हत्या की साजिश रच डाली. दरोगा ने यह भी पूछा कि बताओ आरोपी ने कहां कहां छुआ है. लड़की का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को हल्की धाराओं में पकड़ा कि तुरंत जमानत हो गई.
रावतपुर की रहने वाली युवती जब पुलिस कमिश्नर के यहां पहुंची तो पुलिस कुछ मिनटों में वहां पहुंच गई. लड़की जैसे ही दफ्तर में जाने लगी तो पुलिस ने उसे खींचकर जीप में लाद लिया. पुलिस लड़की को कमिश्नर से मिलने से रोकना चाहती थी. पुलिस उसे कार्रवाई का आश्वासन देकर साथ ले गई. एसीपी अशोक शुक्ल का कहना है कि पीड़ित की एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मामले को लेकर हर बिंदु की जांच होगी.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









