
कस्टमर को 50 लाख रुपये मुआवजा देगी BMW, डिफेक्टिव कार मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी BMW इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 50 लाख रुपया मुआवजा के तौर पर एक ग्राहक को देने का आदेश दिया है. क्योंकि कस्टमर को 2009 में डिफेक्टिव कार सप्लाई की गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला तेलंगाना हाईकोर्ट के एक आदेश को रद्द करते हुए सुनाया है.
सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारीदावाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की बेंच ने तेलंगाना उच्च न्यायलय के उस आदेश को खारिज करते हुए बीएमडब्लू इंडिया को 50 लाख रुपये मुआवजा देने को कहा है, जिसमें तेलंगाना हाईकोर्ट ने ऑटो कंपनी के खिलाफ अभियोजन को रद्द कर दिया था और कंपनी को दोषपूर्ण वाहन के स्थान पर शिकायतकर्ता को नया वाहन देने को कहा था.
सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने 10 जुलाई को अपने आदेश में कहा कि "इस मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, कार निर्माता बीएमडब्ल्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सभी दावों और विवादों का फुल एंड फाइनल सेटलमेंट करते हुए 50 लाख रुपये एकमुश्त भुगतान करने का निर्देश दिया जाता है. कार निर्मात को यह राशि 10 अगस्त 2024 को या उससे पहले इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर के जरिए शिकायतकर्ता को देनी होगी.'
न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि कार निर्माता कंपनी की ओर से शिकायतकर्ता को भुगतान किए जाने की शर्त पर, शिकायत को रद्द करने संबंधी उच्च न्यायालय का आदेश तथा पुराने वाहन के स्थान पर नया वाहन देने का निर्देश रद्द माना जाएगा. सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि दिये गए आदेश के अनुसार मुआवजे के तौर पर 50 लाख रुपये की राशि भुगतान के बाद शिकायतकर्ता के दावे संतुष्ट माने जाएंगे.
सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने इस तथ्य पर गौर किया कि जून-जुलाई 2012 में कार निर्माता ने हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए पुरानी कार को एक नए वाहन से बदलने की पेशकश की थी. पीठ ने कहा कि चूंकि शिकायतकर्ता ने इस पेशकश को स्वीकार नहीं किया था. यदि शिकायतकर्ता ने कार का उपयोग किया होता तो आज के समय में उसका मूल्य कम हो जाता. सुनवाई के दौरान बेंच को यह बताया गया था शिकायतकर्ता ने अपनी पुरानी कार डीलर को लौटा दी थी.
मामले में पीठ ने कहा कि विवाद की प्रकृति केवल डिफेक्टिव कार तक ही सीमित थी. इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए, हमारा विचार है कि विवाद शुरू होने के लगभग पंद्रह वर्ष बाद, इस स्तर पर अभियोजन को जारी रखने की अनुमति देना न्याय का लक्ष्य पूरा नहीं करता है. इसलिए इसे जारी रखने के बजाय संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत न्यायालय के अधिकार क्षेत्र का उपयोग करते हुए शिकायतकर्ता को भुगतान का आदेश देकर पर्याप्त न्याय किया जा सकता है.
22 मार्च 2012 को दिये गए हाईकोर्ट के आदेश में खामी निकालते हुए सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट ने एफआईआर के आधार पर धोखाधड़ी का अपराध स्थापित नहीं होने पर निष्कर्ष पर पहुंची थी. ऐसे में इस निष्कर्ष पर पहुंचने के बाद, उच्च न्यायालय के लिए निर्माता को एक बिल्कुल नई BMW 7 सीरीज वाहन बदलने का निर्देश देना का कोई औचित्य नहीं था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







