
कश्मीर में शुरू हुई शीतलहर! गुलमर्ग में शून्य से नीचे लुढ़का पारा, IMD ने जारी किया बर्फबारी का अलर्ट
AajTak
जम्मू-कश्मीर में शीतलहर चलने लगी है, जिससे कई इलाकों का तापमान तेजी से नीचे गिरने लगा है. वहीं, गुलमर्ग में बीते रविवार को ताजा बर्फबारी हुई, जिसके कारण कल रात कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान गुलमर्ग रहा. मौसम विभाग ने ने अगले 10 दिनों तक कश्मीर में शुष्क मौसम रहने और 12 दिसंबर को घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है.
कश्मीर में शीतलहर तेज हो गई है और घाटी में पारा हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है. गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, गुलमर्ग में बीते रविवार को ताजा बर्फबारी हुई, जिसके कारण कल रात कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान गुलमर्ग रहा. कश्मीर में शुरू हुआ शीतलहर का टॉर्चर कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे लुढ़क चुका है. जबकि पहाड़ी इलाकों में तापमान और कम है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं. वहीं, घाटी में बर्फबारी का पर्यटक खूब लुत्फ उठा रहे हैं.
अधिकारियों ने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करने वाले पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.
इसके अलावा उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों तक कश्मीर में शुष्क मौसम रहने और 12 दिसंबर को घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है. कश्मीर में जहां शीत लहर चल रही है, वहीं घाटी 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दियों की अवधि के लिए तैयार है, जो 21 दिसंबर से शुरू होगी.
बर्फबारी के चलते बंद हुई सड़कें
कश्मीर घाटी के गुलमर्ग, बांदीपोरा, गुरेज, सिंथन टॉप, पीर की गली, सोनमर्ग और दूध पथरी जैसे इलाकों में बीते रविवार को बर्फबारी हुई और उसके बाद प्रशासन ने गुरेज बांदीपोरा रोड, सिंधन किश्तवाड़ रोड और मुगल रोड को सावधानी के तौर पर बंद कर दिया गया है.
मौसम विभाग की मानें तो कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में तीन-चार बार बर्फबारी देखने को मिली है, लेकिन कश्मीर घाटी के जो मैदानी इलाके हैं उनमें अभी तक बर्फबारी या बारिश नहीं हुई और एक ड्राई स्पेल यहां पर चल रहा है. यह ड्राई स्पेल घाटी के लोगों के लिए काफी चिंता का विषय बन चुका है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले आने वाले दिनों में कश्मीर घाटी में और बर्फबारी होगी. इसके बाद जो पारा है वह इससे भी नीचे लुढ़क जाएगा.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







