
कश्मीर में टूरिज्म को रफ्तार देने की तैयारी में केंद्र सरकार, मंत्री और सेलिब्रिटी करेंगे राज्य का दौरा
AajTak
पहलगाम में आतंकी हमले ने जम्मू-कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र को गंभीर नुकसान पहुंचाया, जिससे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या घट गई और स्थानीय व्यापार प्रभावित हुआ. केंद्र सरकार भी मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा देने में लगी है, वित्तीय सहायता और नए पर्यटन केंद्र विकसित किए जाएंगे.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में पर्यटन में गिरावट दर्ज की गई. दहशतगर्दों के कायराना हरकत की वजह से पर्यटन स्थल वीरान हो गए. जहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती थी वह अब खाली पड़ा है. स्थानीय कारोबार पर बुरा और गहरा असर पड़ा है.
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पहलगाम दौरा
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 27 और 28 मई को पहलगाम का दौरा किया. यहां से उन्होंने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया कि आतंकवाद पर्यटन में बाधा नहीं बन सकता है.
पर्यटन को फिर से बढ़ाने पर राज्य सरकार की रणनीति
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को एक बार फिर से बढ़ाने की योजना पर चर्चा की.
अब केंद्र सरकार भी अभियान में सक्रिय

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










