
कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कोर्ट से क्यों मांगी माफी? जानें क्या है मामला
AajTak
फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एल्गार परिषद मामले में आरोपी सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा के हाउस अरेस्ट के आदेश को खारिज किए जाने के जस्टिस एस मुरलीधर के फैसले की आलोचना की थी. इसे लेकर उन्होंने 2018 में एक ट्वीट किया था, जिस पर कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू कर दी थी.
एक जज के खिलाफ टिप्पणी मामले में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में बिना किसी शर्त के माफी मांग ली है. इसके बाद हाईकोर्ट ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया. यह मामला 2018 में जस्टिस एस मुरलीधर के खिलाफ ट्वीट से जुड़ा है.
हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर अग्निहोत्री के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला दर्ज किया था. इसी मामले में सोमवार को अग्निहोत्री कोर्ट के समक्ष पेश हुए और बिना किसी शर्त के माफी मांग ली.
कोर्ट ने क्या कहा?
हाईकोर्ट ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री व्यक्तिगत तौर पर आज कोर्ट के समक्ष पेश हुए. उन्होंने आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर खेद जताया है और बिना किसी शर्त के माफी मांग ली है. अदालत का कहना है कि उनका इरादा कोर्ट के सम्मान को ठेस पहुंचाने का नहीं था. इसलिए उन्हें इस मामले में बरी कर दिया जाता है.
कोर्ट ने कहा कि अग्निहोत्री ने जो हलफनामा पेश किया है, उससे पता चलता है कि वह अपने व्यवहार को लेकर खेदजनक है. अग्निहोत्री ने कहा कि वह न्यायपालिका का सम्मान करते हैं और उनका जानबूझकर कोर्ट की अवमानना करने का इरादा नहीं था.
कोर्ट ने अग्निहोत्री के खिलाफ जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को भी वापस ले लिया है और आपराधिक मामले से बरी कर दिया गया है. अग्निहोत्री का माफीनामा स्वीकार करते हुए जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस विकास महाजन ने उन्हें मामले में बरी करते हुए भविष्य में ऐसे किसी भी तरह के व्यवहार से बचने की सलाह दी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










