
कश्मीर टू कन्याकुमारी, पोरबंदर से सिलचर..., 17 राज्यों से होकर 47 दिन तक 7300KM तक युवक ने चलाई साइकिल
AajTak
मध्यप्रदेश के आदिवासी जिले शहडोल में रहने वाले कुलदीप ने साइकिल से 7,300 किलोमीटर की यात्रा पूरी की. पहले कुलदीप ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा की. उसके बाद उन्होंने पोरबंदर से सिलचर तक का सफर साइकिल से पूरा किया. 10 सितंबर को यात्रा पूरी कर वह शहडोल पहुंचे तो उनका जोरों-शोरों से स्वागत किया गया.
कहते हैं कि पंखों से नहीं, हौसलों से उड़ान होती है. इस कहावत को सच कर दिखाया है मध्यप्रदेश के आदिवासी जिले शहडोल में रहने वाले कुलदीप ने. कुलदीप ने साइकिल से 7,300 किलोमीटर की यात्रा पूरी की. पहले उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा की. उसके बाद उन्होंने पोरबंदर से सिलचर तक का सफर साइकिल से पूरा किया.
कुलदीप शहडोल के एक छोटे से गांव कल्लेह के रहने वाले हैं. बता दें, उत्तर-दक्षिण गलियारा NH-44 है जिसकी कुल लंबाई है 4000 किलोमीटर है और पूर्व-पश्चिम गलियारा NH-27 जिसकी कुल लंबाई 3300 किलोमीटर है. दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग 17 राज्यों से होकर गुजरते हैं और उत्तरप्रदेश का झांसी दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों का जंक्शन है.
साइकिलिस्ट कुलदीप के साइकल एक्सपेंडिशन का उद्देश्य भारत के लिए एक रिकार्ड बनाना था. वो चाहते हैं कि एडवेंचर और स्पोर्ट्स को लोग अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाएं और मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को मजबूत रखें. वे आत्महत्या जैसा कदम न उठाएं. प्रकृति से खुद को जोड़कर रखें. प्रकृति से हमें सकारात्मक बने रहने की प्रेरणा मिलती है.
23 जुलाई से शुरू की यात्रा
शहडोल निवासी कुलदीप ने 23 जुलाई को नॉर्थ साउथ कॉरिडोर के लिए जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से साइकल यात्रा की शुरुआत की और 15 अगस्त तक 3712km की यात्रा पूर्ण कर कन्याकुमारी तमिलनाडु पहुंचे. फिर नॉर्थ साउथ कॉरिडोर का ब्रांच रोड जिसकी कुल लंबाई 365km है जो केरल के कोच्चि से तमिलनाडु के सेलम तक है, 2 दिन में पूरा किया. उसके बाद वेस्ट ईस्ट कॉरिडोर कि साइकल यात्रा के लिए ट्रेन से गुजरात के पोरबंदर पहुंचे.
10 सितंबर को घर लौटे कुलदीप

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










