
कश्मीर: कोकेरनाग के गाडोले जंगल में दो आर्मी कमांडो लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
AajTak
लापता दोनों जवान 5 PARA के अग्निवीर हैं और 6 अक्टूबर की शाम से लापता हैं. जवानों को खोजने के लिए जॉइंट फोर्सेज ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. फिलहाल इस घटना में कोई आतंकवादी कनेक्शन नहीं है.
साउथ कश्मीर के कोकेरनाग क्षेत्र के गाडोले जंगल में दो आर्मी कमांडो लापता हैं. जानकारी के अनुसार ये दोनों जवान 5 PARA के अग्निवीर हैं और वे 6 अक्टूबर की शाम से लापता हैं. सूत्रों के अनुसार फिलहाल इस घटना में कोई आतंकवादी कनेक्शन नहीं है. माना जा रहा है कि जवान ऑपरेशन के दौरान जंगल में भटक गए हैं.
लापता जवानों को खोजने के लिए जॉइंट फोर्सेज ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. ऑपरेशन में आर्मी और पुलिस की कई यूनिटें शामिल हैं, जिनके साथ हवाई सहायता भी उपलब्ध कराई गई है. यह सर्च ऑपरेशन किश्तवार और अनंतनाग के बीच स्थित घने जंगलों में जारी है.
सुरक्षा बलों का कहना है कि खोज अभियान जारी है. इस ऑपरेशन की पहली झलकियों में बड़ी संख्या में ग्राउंड और एरियल यूनिट्स जंगल की तलाशी में लगी हुई दिखाई दे रही हैं.
यह क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादी गतिविधियों का बड़ा ठिकाना रहा है. पिछले साल अगस्त और सितंबर में यहां दो बड़ी आतंकवादी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षा बलों और स्थानीय नागरिकों को नुकसान पहुंचा था. सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि फिलहाल प्राथमिक दृष्टिकोण यही है कि दोनों जवान भटक गए हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.
स्थानीयों में भ्रम की थी स्थिति
दो दिन से इलाके के जंगलों में चल रहे सर्च ऑपरेशन को लेकर स्थानीयों में भ्रम की स्थिति थी. लोगों को लग रहा था कि यहां आतंकी छिपे हैं, जिनकी तलाश में इतने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








