
कश्मीर की दस साल की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर Aqsa Masrat, इंटरनेट पर मचा रहीं धमाल
AajTak
अक्सा अपनी वीडियो में कश्मीर की खूबसूरती के बारे में बताती हैं. यहां के कल्चर, ट्रेडिशन, फूड, टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में वीडियो बनाती हैं. उनके 60 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. अक्सा बड़े होकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं. क्लास पांचवी में पढ़ने वाली अक्सा को वीडियो बनाने में माता-पिता और उनके माता मदद करते हैं.
इन दिनों कश्मीर (Kashmir) की दस साल की एक बच्ची सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रही है. बच्ची के फॉलोअर्स की संख्या हजारों में है. उसकी पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो जाती है. छह साल की उम्र में खेल-खेल में उसने अपने शहर, घर, मौसम को लेकर वीडियो बनाना शुरू किया था. आज हालत यह है कि लोगों की उसकी नई वीडियो का इंतजार रहता है. बच्ची अब कश्मीर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में फेमस हो रही है.
उत्तरी कश्मीर के सोपोर में रहने वाली अक्सा मसरत (Aqsa Masrat) को कश्मीर का हर व्यक्ति जानने लगा है. सोशल मीडिया पर हजारों लोग अक्सा को फॉलो करते हैं. पांचवी क्लास में पढ़ने वाली अक्सा जानकारी भरी वीडियो बनाती हैं. उनकी वीडियो में कश्मीरी कल्चर, कश्मीरी भोजन, फेमस डेस्टिनेशन, मौसम के साथ ही सामाजिक मुद्दों के लेकर बात की जाती है. वे कक्षा पांचवी में पढ़ती हैं.
खेल-खेल में शुरू हुआ वीडियो बनाना
आजतक से हुई बातचीत में अक्सा बताती हैं कि वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं. उसके साथ खेलते के लिए घर में कोई नहीं होता था. इसलिए वे अपने मामा के पास खेलते के लिए जाती थीं. उनके मामा इंटरनेशनल फोटोग्राफर हैं. धीरे-धीरे अक्सा को भी कैमरे पसंद आने लगा. वे अपने मामा से कैमरा चलाना, वीडियो रिकॉर्ड करना सीखती थीं.
सर्दियों में बनाया पहला वीडियो
अक्सा ने अपना पहला वीडियो छह साल की उम्र में बनाया था. उस समय कश्मीर में चिल्ला कलां का असर था. चिल्ला कलां के दौरान 40 दिन तक कश्मीर में जमकर बर्फबारी होती है. अक्सा कहती हैं इस बारें उन्होंने अपना दादा-दादी से जानकारी ली. फिर उन्हें आइडिया आया कि क्यों ना चिल्ला कलां पर एक वीडिया बनाया जाए. वीडियाे के जरिए दूसरे लोगों को जानकारी दी जाए.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







