
कश्मीर का पाकिस्तान में विलय और इस्लामिक राज के मंसूबे... जानें मसरत आलम की मुस्लिम लीग पर क्यों लगा बैन
AajTak
अलगाववादी नेता मसरत आलम भट के नेतृत्व वाली मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. संगठन के नापाक मंसूबों के चलते ये कदम उठाया गया है. कारण, इसका मकसद जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग कर पाकिस्तान में विलय कराना और यहां इस्लामिक शासन स्थापित करना है.
केंद्र सरकार ने अलगाववादी नेता मसरत आलम भट के नेतृत्व वाली मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर पर आतंकवाद विरोधी कानून UAPA के तहत प्रतिबंध लगा दिया है. संगठन के नापाक मंसूबों के चलते ये कदम उठाया गया है. कारण, इसका मकसद जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग कर पाकिस्तान में विलय कराना और यहां इस्लामिक शासन स्थापित करना है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि यह प्रतिबंध देश में आतंक का राज कायम करने के इरादे से जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र-विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में संगठन की संलिप्तता की प्रतिक्रिया के रूप में लगाया है.
दरअसल, मसरत आलम भट अपने भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक प्रचार के लिए जाना जाता है. सैयद अली शाह गिलानी की मौत के बाद भट हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कट्टरपंथी गुट का अध्यक्ष बना और फिलहाल वह जेल में बंद है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करना, उसका पाकिस्तान में विलय करना और इस्लामी शासन स्थापित करना है.
आतंकी गतिविधियों में संलिप्ता मिली
बता दें कि इस संगठन के सदस्य अलगाववादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं. इसके अलावा वह आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर पथराव करने के लिए पाकिस्तान और उसके प्रॉक्सी संगठनों सहित विभिन्न स्रोतों के माध्यम से धन जुटाते रहे हैं. गृह मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) और उसके सदस्य देश की संवैधानिक सत्ता और व्यवस्था के प्रति अनादर दिखाते हैं. उनकी गैरकानूनी गतिविधियां भारत की अखंडता, संप्रभुता, सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव को कमजोर करती हैं.
इसके अलावा, मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से संबंध होने के भी संकेत मिले हैं. संगठन और उसके सदस्य देश में आतंक पैदा करने के इरादे से आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन कर रहे हैं, जिससे इसकी सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था खतरे में पड़ रही है.
लोगों को भड़काने का काम करता था संगठन

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










