
कश्मीरी TV एक्ट्रेस की हत्या करने वाले दोनों आतंकी मारे गए, तलाशी अभियान जारी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को मार गिराया गया है. दोनों आतंकियों ने ही टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट्ट की हत्या की थी.
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. इन दोनों आतंकियों ने ही टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट्ट की हत्या की थी. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दोनों आतंकियों को घेरकर मार गिराया. जम्मू कश्मीर के IGP ने कहा कि टीवी कलाकार अमरीन भट्ट की जघन्य हत्या का मामला 24 घंटे में सुलझा लिया गया. उन्होंने कहा, कश्मीर घाटी में 3 दिनों में जैश-ए-मोहम्मद के 3 और लश्कर-ए-तैयबा के 7 आतंकवादी मारे गए. हमने 10 आतंकियों को मार गिराया है.
IGP ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान शाहिद मुश्ताक निवासी बडगाम और फरहान हबीब निवासी हकरीपोरा पुलवामा के रूप में हुई है. उन्होंने लश्कर के कमांडर लतीफ के कहने पर टीवी कलाकार की हत्या की थी. घटना स्थल से 1 एके 56 राइफल, 4 मैगजीन और एक पिस्टल बरामद हुआ है.
जम्मू कश्मीर के आईजी ने बताया कि अवंतीपोरा में जिन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेरा, उन्होंने ही कश्मीरी टीवी एक्ट्रेस की हत्या की थी. आगे की जानकारी मिलने के बाद बताई जाएगी.
Both killers (LeT #terrorists) of Late Amreen Bhat, an artist, trapped in #Awantipora #encounter. Further details shall follow: IGP Kashmir@JmuKmrPolice https://t.co/VhH5Ansfjb
आतंकियों ने बड़गाम जिले के चदूरा में घर के बाहर अपने भतीजे के साथ खड़ीं कश्मीरी टीवी एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आतंकियों ने इस वारदात को बुधवार को अंजाम दिया था. हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी थी. इससे पहले मंगलवार को श्रीनगर में J&K पुलिस के कॉन्स्टेबल सैफुल्ला कादरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी, जिसमें उनकी मौत हो गई. दूसरी घटना को घाटी के कुलगाम में अंजाम दिया था. जिले के यारीपोरा इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंककर फायरिंग की थी. इस घटना में 15 आम नागरिक घायल हो गए थे.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







