
कश्मीरी लड़की की लव स्टोरी... मुस्लिम से हिंदू बनी अंजलि को बिहार के बेगूसराय में आखिर मिल ही गया प्यार
AajTak
जम्मू-कश्मीर की रहने वाली समर हनीफ उर्फ अंजलि ने बिहार के लल्लू से शादी की थी. लेकिन जब वह कश्मीर से बेगूसराय पहुंची तो अंजलि को ससुराल वाले रखने को तैयार नहीं हुए. परेशान होकर अंजलि ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. पुलिस के समझाने के बाद अब ससुराल वालों ने अंजलि को अपना लिया है.
आखिरकार कश्मीर की रहने वाली समर हनीफ उर्फ अंजलि के प्यार की जीत हो ही गई. पुलिस की पहल के 3 दिन बाद उसे पति और ससुराल वालों ने अपना लिया. दरअसल, कश्मीर की रहनी वली समर हनीफ का बिहार के रहने वाले लल्लू के साथ अफेयर था. उसने लल्लू से शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म से हिंदू धर्म अपनाया. अपना नाम बदलकर अंजलि रख लिया. इसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली.
लेकिन जब वह कश्मीर से बेगूसराय पहुंची तो अंजलि को ससुराल वाले रखने को तैयार नहीं हुए. परेशान होकर अंजलि ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. गांव के लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती करवाया.
30 जनवरी की रात मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया के पहल पर 4 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों पक्षों में समझौता किया गया कराया गया. जिसके बाद अंजलि अपने पति के साथ ससुराल चली गई.
डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि पीड़िता और ससुराल वालों के बीच समझौता हो गया है. अब वह उन्ही के साथ रहेगी. जानकारी के मुताबिक, कश्मीर के श्रीनगर की रहने वाली समर हनीफ उर्फ अंजलि सिंह का कहना था कि 19 मई 2022 को उसने बीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी गांव निवासी शंभू सिंह के बेटे लल्लू कुमार ने उससे शादी की थी. इसके बाद वह पति के साथ रही भी थी. फिर नवंबर में उसे वापस भेज दिया गया और सरस्वती पूजा में लाने की बात कही गई. लेकिन उसके बाद लल्लू ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया.
फिर जब वह अपने ससुराल यानी बेगूसराय पहुंची तो ससुराल वालों ने उसे रखने से इनकार कर दिया. लड़की ने बताया कि उसने प्यार में अपना धर्म परिवर्तन कर लल्लू से शादी की थी. इसके बाद लड़की ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. पुलिस तक जब ये मामला पहुंचा तो उन्होंने लड़की और उसके ससुराल वालों के बीच समझौता करवा दिया.
वहीं, लल्लू कुमार ने बताया कि किसी गलतफहमी के कारण अंजलि घर से चली गई थी. कुछ लोगों ने उसे बरगला दिया था इस वजह से उसने नींद की गोलियां खा लीं और वह अस्पताल पहुंच गई. लेकिन अब हमारे बीच मामला सुलझ गया है. हम साथ-साथ रहेंगे. घर वाले भी खुश हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









