
कव्वाली कार्यक्रम में टूटा मंच, धड़ाम से गिरे कलाकार, देखें Video
AajTak
कव्वाली चल रही थी उस समय अचानक से मंच टूट गया. मंच पर मौजूद लोग गिर गए. गिरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं. जैसे ही मंच टूटा हंगामा मच गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इस घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. कुछ लोगों को हल्की चोटें हैं.
Jharkhand News : धनबाद में मासूम बाबा के सालाना उर्स में आयोजित कव्वाली के दौरान मंच टूट गया. घटना के वक्त कई सारे लोग मंच पर मौजूद थे. अचानक से मंच टूट गया और उस पर मौजूद लोग गिर गए. इस घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. कुछ लोगों को मामूली चोट लगी हैं. अब घटना का वीडियो से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
देखें वीडियो...
मासूम बाबा का सालाना उर्स मेला
दरअसल, शहर के कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह में हर साल मासूम बाबा का सालाना उर्स मेला आयोजित किया जाता है. शुक्रवार रात को उर्स में कव्वाली का प्रोग्राम आयोजित किया गया था. कव्वाली सुनने के लिए दूर-दराज लोग आए हुए थे. जब कव्वाली चल रही थी उस समय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
हुआ ये की कव्वाली जारी थी. मंच पर दो दर्जन से ज्यादा लोग मौजूद थे. इसमें गाने-बजाने वाले भी शामिल थे. तभी अचानक से मंच टूट गया. मंच पर मौजूद लोग गिर गए. गिरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं. जैसे ही मंच टूटा हंगामा मच गया.
कुछ लोगों को आई मामूली चोट

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









