
कवर्धा मामले में प्रदर्शन पर सीएम बघेल का तंज, बोले- बीजेपी के पास दो मुद्दे- सांप्रदायिकता और धर्मांतरण
ABP News
सीएम भूपेश बघेल ने कवर्धा मामले पर प्रदर्शन को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. बघेल ने कहा कि बीजेपी के पास सिर्फ सांप्रदायिकता और धर्मांतरण मुद्दे हैं. बीजेपी के पास और कोई मुद्दा नहीं है.
कवर्धा मामले को लेकर बीजेपी ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. उधर, इस प्रदर्शन को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर पलटवार किया है. अपने एक दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचे भूपेश बघेल ने कवर्धा में बीजेपी सांसदो और कार्यकर्ताओं के धरना-प्रदर्शन को लेकर उन पर निशाना साधा. सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी नेताओं के पास कोई काम नहीं रह गया है. हमने कवर्धा के मामले पर बार-बार प्रदर्शन कर रहे बीजेपी से तथ्य मांगे थे, लेकिन इनके पास कोई तथ्य नहीं है. ऐसे में अगर बीजेपी नेता धरने पर बैठे रहते हैं तो उन्हें बैठे रहने दो.
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब छत्तीसगढ़ में बीजेपी के साथ ना तो किसान हैं, ना ही आदिवासी है और ना ही अनुसूचित जनजाति के लोग उनके साथ हैं. महिलाएं, युवा कोई भी बीजेपी के साथ नहीं है. क्योंकि सबके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने योजनाएं बनाई हैं और इसका लाभ छत्तीसगढ़वासियों को मिल रहा है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












