
कल से आरंभ हो रहा है फाल्गुन मास का शुक्ल पक्ष, जानें कब है 'होली' का पर्व
ABP News
March 2022 Hindu Calendar : 3 मार्च 2022 से फाल्गुन मास का शुक्ल पक्ष प्रारंभ हो रहा है. धार्मिक दृष्टि से फाल्गुन शुक्ल पक्ष को विशेष माना गया है. जानें कब है? होली.
Holi 2022 , March 2022 Hindu Calendar : पंचांग के अनुसार 3 मार्च 2022, गुरुवार से फाल्गुन मास का शुक्ल पक्ष शुरु हो रहा है. इस दिन नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद रहेगा. कुंभ राशि में चंद्रमा विराजमान रहेंगे. फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में क्या विशेष होने जा रहा है आइए जानते हैं-
होली 2022 कब है? (Holi 2022)होली को हिंदू धर्म में विशेष माना गया है. ये एक महत्वपूर्ण पर्व है. पंचांग के अनुसार होली का पर्व फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि को मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार होली दहन 17 मार्च 2022, गुरुवार को किया जाएगा. रंग की होली 18 मार्च 2022 को खेली जाएगी.
More Related News













